Bhagalpur news फिरौती के लिए घर से उठाया, पुलिस ने 10 घंटे में खोज लिया

जगदीशपुर बाइपास थाना क्षेत्र के कोयली गांव से फिरौती के लिए अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 10 घंटे में अपहृत व्यक्ति को खोज लिया
जगदीशपुर बाइपास थाना क्षेत्र के कोयली गांव से फिरौती के लिए अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 10 घंटे में अपहृत व्यक्ति को खोज लिया. प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी विधि व्यवस्था ब्रजभूषण ने बताया कि कृष्णा ठाकुर ने बाईपास थाने में गांव के हीं राकेश यादव, राजेश यादव व अन्य अज्ञात पर पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए पिता शोभित ठाकुर के अपहरण की शिकायत की. कांड दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने अपहृत व्यक्ति की खोज में लगातार छापेमारी की. पुलिस की दबिश से अपहर्ताओं ने अपहृत व्यक्ति को खुटाहा दियारा में चिचोरी पोखर के समीप छोड़ फरार हो गये. छापेमारी दल में प्रभात कुमार, पुअनि बैजनाथ प्रसाद, पुअनि प्रमोद राम व सिपाही सोनू कुमार व लखन कुमार शामिल थे. अपहृत शोभित ठाकुर के पुत्र कृष्ण कुमार ने बाईपास थाने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने बताया कि राजेश यादव व राकेश यादव ने बुधवार की रात 11 बजे घर में सो रहे पिताजी को बाइक से उठा ले गये. घर से अगवा करते समय मां बगल में सोयी थी, तो उसका मुंह तकिया से दबा दिया. अपहरणकर्ताओं ने फोन से पिताजी को छोड़ने के एवज में पांच लाख फिरौती की रकम मांगी. 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया. पुलिस के साथ अपहरणकर्ताओं के बताये जगह पर पहुंचे, तो वहां कोई नहीं मिला. दोबारा अपहरणकर्ताओं को फोन किया तो उधर से अकेले आने को कहा. जब दोबारा भाई वहां पहुंचा, तो उनलोगों ने पिस्तौल सटा कर मोबाइल छीन लिया और भाग गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




