Bhagalpur News : बुजुर्गों की दरगाह से लोगों को शांति, प्रेम व भाईचारा का मिलता है संदेश
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :21 Aug 2024 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

हुसैनाबाद स्थित हजरत शाह हसन पीर वासफा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक शुरू
विज्ञापन
भागलपुर.
हुसैनाबाद स्थित हजरत शाह हसन पीर वासफा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक मंगलवार से शुरू हो गया. दरगाह की जियारत के लिए अकिदतमंदों की भीड़ लगी रही. मगरिब की नमाज के बाद दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की गयी. लोगाें ने शांति, भाईचारा व तरक्की की दुआ मांगी. इससे पहले जोहर की नमाज के बाद शहर भर में चादर की गश्ती करायी गयी. इशा की नमाज के बाद जलसा का आयोजन किया गया. दरगाह शरीफ की जियारत के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे. राजस्थान से आये मुफ्ती शम्सउद्दीन ने जलसा को खिताब करते हुए कहा कि बुजुर्गों की दरगाह लोगों को शांति, प्रेम व भाईचारा का संदेश देता है. उनके दरगाह से लोगों को फैजयाबी ही मिलती है. बुजुर्गोें ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया. कार्यक्रम को मौलाना फारूक अजीम रिजवी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर देश के कोने-कोने से आये शायर ने हजरत की शान में एक से बढ़ कर एक नातिया कलाम पेश किया. उर्स-ए-पाक को लेकर दरगाह शरीफ को 200 किलो फूल व रंग-बिरेंगे बल्बों से सजाया गया था. इस अवसर पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष शेर खान, सचिव मो सऊद आलम, संयुक्त सचिव मो बेलाल हुसैन, मो जाहिद सहित कमेटी के सभी सदस्य आदि मौजूद थे. वहीं, उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन बुधवार को महफिल-ए-शमा का आयोजन किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




