bhagalpur news.मांगों को लेकर टीएमबीयू में पेंशनर संघर्ष मंच का धरना आज
Updated at : 07 May 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच विभिन्न मांगाें के लिए बुधवार काे धरना देगा
विज्ञापन
भागलपुर
टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच विभिन्न मांगाें के लिए बुधवार काे धरना देगा. मांगाें में मंच ने पीजी मनाेविज्ञान विभाग की रिटायर्ड शिक्षक विमला आर्या का मुद्दा भी शामिल किया है. बताया जा रहा है कि विमला आर्या बीमार चल रही हैं. उनका इलाज चल रहा है. मंच के सह संयाेजक अमरेंद्र झा ने बताया कि विमला आर्या के पति राजेंद्र प्रसाद सिंह विवि से किसी तरह की मदद की उम्मीद में दाे दिन से प्रशासनिक भवन के चक्कर लगा रहे हैं. बीमारी की सूचना मिलने पर उन्हाेंने कुलपति व इसके बाद वित्त पदाधिकारी काे मैसेज देकर आग्रह किया कि विमला आर्या के अर्जित अवकाश व ग्रुप बीमा से उन्हें तत्काल 10 लाख रुपये दिये जाये, लेकिन विवि से भुगतान नहीं किया गया. उनका उपचार वेल्लाेर में चल रहा है.अमरेन्द्र झा ने बताया कि जितने पेंशनर दिवंगत हाे गए, उनकी पत्नी के लिए फैमिली पेंशन शुरू करने, सातवें वेतनमान की राशि से रिटायर्ड शिक्षकाें व कर्मचारियाें काे भुगतान करने, विवि के फिक्स डिपाेजिट में पड़े 370 कराेड़ 85 लाख से पेंशन, एरियर, अर्जित अवकाश के बकाये का भुगतान करने व राजभवन से 2023 में जारी पत्र के आधार पर पेंशन काेषांग का गठन करने की मांग काे लेकर प्रदर्शन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




