Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

Updated:
विज्ञापन

बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार को सुबह से श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :

Bhagalpur News: बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार को सुबह से श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा. मंदिर खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही कपाट खोले गये, भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश करने लगे. पूरे परिसर में भक्तों की आवाजाही लगातार बनी रही.

विशेष पूजन हुआ

सुबह के समय मंदिर में पारंपरिक विधि से विशेष पूजा करायी गयी. महंत शिवनारायण गिरि की उपस्थिति में पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ बाबा बूढ़ानाथ का अभिषेक किया. पूजा के दौरान मंदिर परिसर में घंटों और शंख की ध्वनि गूंजती रही, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

व्यवस्था संभालने में जुटा रहा मंदिर प्रशासन

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कराया गया. जलाभिषेक और पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. भीड़ को नियंत्रित रखने और दर्शन व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए मंदिर प्रशासन और सेवादार लगातार सक्रिय रहे. प्रबंधक बाल्मिकी सिंह, दीपक सिंह समेत अन्य लोग व्यवस्था पर नजर बनाये हुए थे.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन