ऑटो पलटने से तीन यात्री जख्मी, एक की हालत गंभीर, रेफर

Updated at : 20 Aug 2024 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से तीन यात्री जख्मी, एक की हालत गंभीर, रेफर

अनियंत्रित ऑटो पलट गया. ऑटोसवार बच्चा समेत तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

सन्हौला-जगदीशपुर मुख्य मार्ग स्थित रक्सा बांध के पास पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया. ऑटो पर सवार बच्चा समेत तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी जख्मियों को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी रीना देवी पति जागेश्वर शर्मा, और उसका पुत्र आदर्श कुमार (7) अंजनी देवी (35) पति श्याम देव शर्मा सभी मंगाचक गांव शामिल है. रीना देवी की हालत गंभीर देख कर उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर किया गया है. ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है. दूसरी ओर सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग स्थित भूड़िया मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी, जिससे चालक गोराडीह थाना क्षेत्र के घीया गांव का मनोज शाह (25) जख्मी हो गया है. जख्मी को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

पतोहू को लेकर फरार होने का मामला दर्ज कराया

मलिकपुर बिंद टोली के एक ससुर ने अपनी पतोहू को लेकर अज्ञात के फरार होने का मामला दर्ज कराया है. ससुर ने पुलिस को दो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि इसी नंबर से फोन आने के बाद से उसकी पतोहू घर से निकली व वापस नही आयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अपहृता मिली, अदालत में प्रस्तुत करने की तैयारी

थानाक्षेत्र पीरपैंती बाजार की अपहृता नाबालिग पुलिस को सोमवार को नगर पंचायत के शेरमारी बाजार स्थित अस्पताल मोड़ से गुप्त सूचना पर मिल गयी है. शनिवार को नाबालिग के परिजनों के किसी रिश्तेदार के मिट्टी कार्यक्रम में भागलपुर जाने पर नाबालिग को बदला टीकर के युवक के भगा ले जाने का मामला रविवार को नाबालिग की मां ने दर्ज करायी थी. पुलिस दबिश से नाबालिग 24 घंटे में मिल गयी. पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग को न्यायालय में 164 के बयान व मेडिकल जांच के लिए भागलपुर ले जाने की जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Bhagalpur News: यहां भागलपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन