bhagalpur news. परिधि सृजन मेला 11 से, प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

Updated at : 07 Apr 2026 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. परिधि सृजन मेला 11 से, प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

परिधि सृजन मेला 2026 की तैयारी को लेकर बैठक कला केंद्र में की गयी, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामशरण ने की और संचालन परिधि के अध्यक्ष ललन ने किया.

विज्ञापन

परिधि सृजन मेला 2026 की तैयारी को लेकर बैठक कला केंद्र में की गयी, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामशरण ने की और संचालन परिधि के अध्यक्ष ललन ने किया. कला केंद्र के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल से ही वर्तमान एवं पूर्व छात्रों की चित्र और मूर्ति प्रदर्शनी शुरू हो जायेगी. इसी दिन एकल शास्त्रीय, सेमी क्लासिकल और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं भी आरंभ होंगी. 11, 12, 13 और 14 अप्रैल तक चारों दिन प्रदर्शनी खुली रहेगी और प्रतिदिन शाम 8.30 बजे मंच से पुरस्कार वितरण किया जायेगा. परिधि के निदेशक उदय ने बताया कि रिजेनरेटिव बिहार से जुड़े जमुई, समस्तीपुर और बांका समेत अन्य जिलों के प्रतिभागी भी इसमें हिस्सा लेंगे. साथ ही जंगल एवं प्राकृतिक उत्पादों के खाद्य स्टॉल लगाये जायेंगे और पुस्तक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी. अर्थ संग्रहण समिति का संयोजन उदय, अतिथि संपर्क का संयोजन ललन एवं संतोष कुमार सुमन करेंगे, जबकि कार्यक्रम समिति का संयोजन मनोज और जय नारायण करेंगे. पहले से गठित प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और पुरस्कार समितियां यथावत कार्य करती रहेंगी. डेकोरेशन एवं प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी पूनम और जयप्रकाश को सौंपी गयी है. सम्मान समिति का संयोजन तकि अहमद जावेद और मिंटू कलाकार करेंगे, जबकि निर्णायक मंडली का संयोजन राहुल और संजय कुमार के जिम्मे रहेगा. कला प्रदर्शनी के लिए 8 और 9 अप्रैल को कलाकृतियां प्राप्त की जा रही हैं. शिल्पा चित्र प्रदर्शनी की तैयारी मृदुल सिंह और वरिष्ठ कलाकार विजय कुमार शाह के नेतृत्व में चल रही है. 14 अप्रैल को कवि सम्मेलन का संयोजन कवि प्रीतम कुमार विश्वकर्मा करेंगे, वहीं बांग्ला एवं रवींद्र संगीत कार्यक्रम का संयोजन चंदन कुमार और निरुपम कांति करेंगे. मेला परिसर में पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी चंदन कुमार ने ली है. बैठक में डॉ उमेश प्रसाद नीरज, डॉ योगेंद्र, डॉ सुनील अग्रवाल, यास्मीन बानो, राजेश कुमार झा, तकि अहमद जावेद, मिंटू कलाकार, अर्जुन शर्मा, पुष्पा दास गुप्ता, गणेश कुमार चंदन, संजय कुमार, स्मिता कुमारी, सरिता गुप्ता, रिंकी, नीलांजना, स्वाति चौधरी, अभिजीत, सौरव कुमार पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन