bhagalpur news. ग्रामीणों के हंगामे से पुलिया हटाने का काम बुधवार तक रुका

Updated at : 07 Apr 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. ग्रामीणों के हंगामे से पुलिया हटाने का काम बुधवार तक रुका

माणिक सरकार में पुलिया हटाने का काम रुका.

विज्ञापन

– दोनों पक्ष को अपनी बात लिखित रूप से जिला प्रशासन को देने को कहा गया

– प्राधिकरण के पदाधिकारी ने कहा, पुलिया के कारण रुका है पानी का बहाव

माणिक सरकार घाट से नदी पार जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बनायी गयी पुलिया को हटाने से ग्रामीणों ने रोक दिया. मंगलवार को भारत अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की टीम मंगलवार को जेसीबी के साथ पहुंची थी. टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. दिन के एक बजे के बाद प्राधिकरण की टीम नाथनगर थाना पुलिस के साथ वहां पहुंची. जेसीबी से मिट्टी से बने पुलिया के एप्रोच पथ को काटने का काम शुरू किया. धीरे-धीरे मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गये और विरोध में हंगामा करने लगे.

प्राधिकरण व पुलिस के समझाने के बाद भी जब ग्रामीण नहीं माने तो प्राधिकरण की टीम ने बुधवार तक के लिए काम रोक दिया. प्राधिकरण के पदाधिकारी ने जिला प्रशासन के आलाधिकारी से बात की. कुछ ग्रामीण जिला प्रशासन के कार्यालय के तरफ रुख किया तो कुछ वहीं पर डटे रहे. अब दोनों पक्ष यानि प्राधिकरण व ग्रामीण लिखित रूप से अपना पक्ष रखेंगे. टीम का कहना है कि इस पुलिया के कारण पानी का बहाव अवरुद्ध है. इधर, ग्रामीणों का कहना है कि यही एक मार्ग है जिससे वह खेत आते-जाते हैं.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन