भागलपुर : परशुराम सेवा संस्थान ने आयोजित किया 35 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण में सोमवार को भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मांगलिक आयोजन में कुल 35 बटुकों का वैदिक मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव स्थानीय बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण में सोमवार को परशुराम सेवा संस्थान की ओर से एक भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मांगलिक आयोजन में कुल 35 बटुकों का वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ. संस्थान की ओर से बटुकों के लिए पूजन सामग्री से लेकर भोजन तक की समुचित व्यवस्था की गई थी. सामाजिक एकता और परंपरा का संगम कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत चौबे ने किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संस्थान पिछले 10 वर्षों से आर्थिक रूप से पिछड़े ब्राह्मण समाज के बच्चों के लिए यह नि:शुल्क आयोजन करता आ रहा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल सनातन परंपरा का निर्वहन करना है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना भी है. देशभर से पहुंचे श्रद्धालु इस वर्ष के आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न कोनों से बटुक शामिल हुए. भागलपुर के अलावा कटिहार, सहरसा, बांका और तारापुर जैसे नजदीकी क्षेत्रों सहित गुजरात, मुंबई, दिल्ली और पंजाब जैसे सुदूर राज्यों में रहने वाले प्रवासी परिवारों के बच्चों ने भी यहाँ आकर अपना उपनयन संस्कार करवाया. सराहनीय रहा कार्यकर्ताओं का योगदान आयोजन को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. इसमें मुख्य रूप से: कृष्णानंद मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, सुबोध पांडेय, सुबोध उपाध्याय. प्रकाश तिवारी, सप्त ऋषि पांडेय, प्रेम शंकर तिवारी, पवन झा. नवल किशोर झा, चितरंजन तिवारी, सोहन तिवारी, राजेंद्र पांडेय. दयानंद झा, शोभा चौबे, वीरेंद्र मिश्रा, सूरज प्रभात. अधिवक्ता नभय चौधरी, जय कृष्णा मिश्रा, संजय शुक्ला और सिप्पी दुबे. महिला विंग और युवाओं की टीम, जिनमें विभा उपाध्याय, साधना देवी, कुमारी सोनम, विभा रानी, सुमन झा, अनमोल मिश्रा, सानू मिश्रा, अंकित कुमार, देवाशीष झा, चिरंजीत तिवारी, प्रियांशु पांडे, हर्ष किशोर और अंकुर शुक्ला शामिल थे, ने भी अपनी निष्ठापूर्ण सेवा से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए. संस्थान के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की.

विज्ञापन
SANJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SANJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन