bhagalpur news. निगम के लोगों के साथ मार्केट में उतरा जैविक खाद, बिक्री शुरू

Updated at : 25 Apr 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. निगम के लोगों के साथ मार्केट में उतरा जैविक खाद, बिक्री शुरू

नगर निगम शहर के गीले कचरे से न सिर्फ जैविक खाद बना रहा है, बल्कि इसको बिक्री के लिए बाजार में भी उतार दिया है

विज्ञापन

भागलपुर

नगर निगम शहर के गीले कचरे से न सिर्फ जैविक खाद बना रहा है, बल्कि इसको बिक्री के लिए बाजार में भी उतार दिया है. यह खाद किसानों के लिए पांच रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री हो रही है. जैविक खाद के उपयोग से मिट्टी के गुण बेहतर होते हैं और रासायनिक खाद के इस्तेमाल को कम किया जा सकता है. निगम का यह खाद भूतनाथ मंदिर मार्ग में स्थित खाद प्रोसेसिंग यूनिट में तैयार हो रहा है. इसका प्रमाणीकरण कृषि विभाग से हो चुका है. वहीं, इसका नामकरण बीएमसी से किया गया है और लेवल के साथ इसकी बिक्री जा रही है. अभी इसका पैकेजिंग पांच किलोग्राम में की जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में बढ़ाया भी जा सकता है.

दो टन तैयार किया खाद और की जा रही पैकेजिंग

निगम ने खाद प्रोसेसिंग यूनिट में गीले और सूखे कचरे से अबतक में दो टन तक खाद तैयार कर लिया है और इसकी लेवल के साथ पैकेजिंग की जा रही है. निगम अधिकारी के अनुसार तैयार खाद को दूसरे प्रदेश में भी बिक्री के लिए ब्रांडिंग की जायेगी.

महिलाओं को मिला स्वरोजगार

निगम के इस खाद प्रोसेसिंग यूनिट से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है. किसी को सफाई व्यवस्था की निगरानी की कमान सौंपी गयी है, तो कोई पैकेजिंग कार्य में जुटा है. इससे महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं. गीला व सूखा कचरा के उठाव का लेखा-जोखा लेने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर दस्तक भी दे रही हैं. आने वाले दिनों किसी घर से कूड़े का उठाव नहीं होने पर निगम के सफाई कर्मियों को बुलाकर वहां से कूड़े का संग्रह भी करायेंगी. इससे स्वच्छता का माहौल बनेगा और लोगों में जिम्मेदारी का बोध भी होगा. साथ ही अधिक से अधिक गीला व सूखा कचरा प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचेगा और अधिक से अधिक खाद तैयार हो सकेगा.

कोट

निगम की ओर से तैयार की जा रही खाद बिक्री के लिए बाजार में उतार दिया गया है. इसका नामकरण और प्रमाणीकरण के साथ पांच रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री की जा रही है. पैकेजिंग पांच किलोग्राम में किया जा रहा है. बिक्री के लिए दो टन खाद का स्टाॅक कर लिया गया है.

शशि भूषण सिंह, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, नगर निगम, भागलपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन