जेएलएनएमसीएच में तीन फरवरी से होगा ओरल कैंसर स्क्रीनिंग

Updated at : 29 Jan 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
जेएलएनएमसीएच में तीन फरवरी से होगा ओरल कैंसर स्क्रीनिंग

यह आयोजन विश्व कैंसर दिवस पर होगा

विज्ञापन

भागलपुर . मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में तीन से सात फरवरी से दंत रोग विभाग में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग एवं बायोप्सी जांच शिविर का आयोजन होगा. शिविर में जेएलएनएमसीएच समेत डाॅ होमी भाभा कैंसर संस्थान मुजफ्फरपुर व बिहार व झारखंड के एओएनएसआइ के डाॅक्टर शामिल होंगे. दंत रोग विभाग के एचओडी डाॅ प्रमोद कुमार ने बताया कि लगभग दो दर्जन चिकित्सक इस शिविर में आयेंगे. यह आयोजन विश्व कैंसर दिवस पर होगा. बीपीएल कार्ड धारक अगर कैंसर का शिकार पाये गये तो इनका इलाज मेदांता अस्पताल पटना में नि:शुल्क होगा. वहीं अन्य संदिग्ध मरीज को मुजफ्फरपुर इलाज के लिए भेजा जायेगा. ——————- एनक्वास निरीक्षण के लिए छह विभाग होंगे विकसित भागलपुर. सदर अस्पताल व मॉडल अस्पताल का निरीक्षण करने बुधवार को आरपीएम रूप कुमार शर्मा पहुंचे. निरीक्षण के बाद कहा कि छह विभागों को एनक्वास मूल्यांकन के मानक के अनुसार विकसित करें. इनमें एसएनसीयू, एनआरसी, पैथाेलाॅजी, इमरजेंसी, ब्लड बैंक व सामान्य प्रशासन हैं. आरपीएम ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट राज्य सरकार काे दी जायेगी. इसके बाद मूल्यांकन होगा. मौके पर रीजनल मैनेजर आरिफ हुसैन, पिरामल फाउंडेशन से डाॅ पूजा, मूल्यांकन पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, इमरजेंसी के डाॅ आरपी जायसवाल, डाॅ अभिषेक कुमार व अन्य कर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन