Bhagalpur news केवल डिग्री नहीं, ज्ञान प्राप्ति से मिलेगा अवसर : कुलपति

टीएमबीयू के कुलपति प्रो डॉ जवाहरलाल ने शनिवार को मुरारका कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया
बच्चे केवल डिग्री के लिए पढ़ाई नहीं करें, ज्ञान के बाद डिग्री मिलने से हर जगह रोजगार का मौका मिलता है. उक्त बातें टीएमबीयू के कुलपति प्रो डॉ जवाहरलाल ने शनिवार को मुरारका कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति रोजगारोन्मुख है. एक्सटर्नल और इंटरनल वैल्यू को समझने की जरूरत है. डिग्री तो सभी ले लेते हैं, लेकिन जब ज्ञान की बारी होती है, तो जानकारी के अभाव में इंटरव्यू में छंट जाते हैं. नयी शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों से भारतीय ज्ञान परंपरा को विकसित करने की अपील की.
टर्निंग पॉइंट होगा कॉमर्स की पढ़ाई
कॉमर्स की पढ़ाई मुरारका कॉलेज में जल्द शुरू होगी. कुलपति ने कहा कि मैं पहली क्लास लूंगा. शिक्षक नहीं होंगे, तो कुलसचिव के साथ में हर दिन सुबह घंटी लेने आऊंगा. यह मुरारका कॉलेज के लिए टर्निंग पॉइंट होगा. कॉमर्स की पढ़ाई शुरू होने से कॉलेज पूर्ण महाविद्यालय बन जायेगा. कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम अविस्मरणीय है. विश्वविद्यालय स्तर पर एक फिल्म सफरनामा बन रही है. सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो क्लिप भेेजे. कॉलेज के बच्चों की प्रतिभा को देश दुनिया देखेगी.बीबीए के लिए भेजे प्रस्ताव, जल्द शुरू होंगे कई वोकेशनल कोर्स
कॉलेज में टूरिज्म व ट्रैवल मैनेजमेंट, बीसीए बीबीए व्यावसायिक कोर्स शुरू होने से बच्चों को रोजगारोन्मुख शिक्षा मिलेगी. प्राचार्य को निर्देश दिया कि जल्द ही बीबीए के लिए प्रस्ताव भेजे. एकेडमी काउंसिल की बैठक में उसे रखा जायेगा. अंगिका विषय की पढ़ाई बीए स्तर पर कॉलेज में होगी. प्राचार्य को फाइल बढ़ाने का निर्देश दिया.कॉलेज में बनेगा एक करोड़ से भव्य सेमिनार हॉल
मुरारका कॉलेज में भव्य सेमिनार हॉल बनाने के लिए वीसी ने एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. लगभग 300 लोग एक साथ बैठेंगे. उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन को लेकर शिक्षकों की कमी को हर हाल में दूर कर दिया जायेगा. स्व रंगलाल मुरारका महामानव थे. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है. प्राचार्य डॉ अमरकांत सिंह ने कॉमर्स की पढ़ाई को लेकर विश्वविद्यालय से अनुमति का अनुरोध किया. मुरारका परिवार की अर्चना मुरारका ने कहा कि स्व रंगलाल मुरारका मेरे दादा है. 22 साल बाद सुलतानगंज आयी हूं. आज का दिन बेहद है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




