Bhagalpur News : बरसात से पहले खुले व ढक्कन वाले नालों की होगी सफाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की.
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने बरसात से पहले शहर के खुले व ढक्कन वाले नालों की सफाई कराने का निर्देश दिया. नालों की सफाई की शुरुआत खुले नालों से होगी. इसके बाद स्मार्ट सिटी योजना से बने ढक्कन युक्त नालों की सफाई होगी. शीघ्र ही इसका रोस्टर बनाया जायेगा. शहर के निचले ही नहीं, बल्कि मध्य क्षेत्र में जलजमाव की समस्या बनी रहती है. इसका मूल कारण नाला में गाद जमा होना है. दरअसल थोड़ी बारिश में नाले का पानी सड़क पर जमा हो जाता है. नालों की सफाई के लिए 10 गैंग बनाये जायेंगे. एक-एक गैंग में 10 सफाईकर्मी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










