Bhagalpur. सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी तैनाती, ओपीडी शेड्यूल जारी
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार के लिए ओपीडी व्यवस्था तय कर दी गयी है.
विज्ञापन
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
भागलपुर. लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार के लिए ओपीडी व्यवस्था तय कर दी गयी है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है, ताकि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार मिल सके. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अलग-अलग बीमारियों के मरीजों के लिए संबंधित विभागों में डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, जिससे जांच और इलाज की प्रक्रिया आसान होगी. ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया गया है. लोगों से निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचने की अपील की है, ताकि भीड़ कम हो और सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.ओपीडी का समय
सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को बताया गया है कि समय से पंजीकरण करा लें, ताकि ओपीडी सेवाओं का लाभ समय पर उठा सकेंगे.शुक्रवार के लिए तैनात डॉक्टरों की सूची
शुक्रवार को मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, इएनटी व डेंटल विभाग में निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे:मेडिसिन विभाग: डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी मरीजों की जांच करेंगे.ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.शिशु रोग विभाग : डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण, डॉ शशिभूषण ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.
स्त्री व प्रसव विभाग : डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया, डॉ अर्चना भारती ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.सर्जरी विभाग : डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज, डॉ शुभम सार्थक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.
ईएनटी विभाग : डॉ प्रिंस ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.डेंटल विभाग : डॉ स्वप्निल, डॉ प्रमोद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










