ePaper

elections in Bhagalpur. आधी आबादी ही पूरी करेगी प्रत्याशियों की जीत की ख्वाहिश

Updated at : 24 Oct 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
elections in Bhagalpur. आधी आबादी ही पूरी करेगी प्रत्याशियों की जीत की ख्वाहिश

आधी आबादी ही प्रत्याशियों के जीत की ख्वाहिश करेगी पूरी.

विज्ञापन

– जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 10 लाख, 80 हजार, 912 है महिला मतदाताओं की संख्या

ललित किशोर मिश्रघर, परिवार और समाज से लेकर देश की सरहद तक बुलंदियों का झंडा लहराने वाली आधी आबादी इस चुनाव में हार-जीत तय करेगी. जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी जिस प्रत्याशी का समर्थन करेगी, उसकी जीत तय है. 2024 की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या वृद्धि हुई है. इतना ही नहीं पहले की तुलना में बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए मतदान केंद्र तक पहुंच रही है. अब ये भी देखा जा रहा है कि महिलाएं किसी के बहकावे में नहीं बल्कि अपने विवेक से अपना प्रतिनिधि चुन रही है. ऐसी स्थिति में कहा जा सकता है कि प्रत्याशियों की जीत की ख्वाहिश आधी आबादी ही पूरी करेगी.

– कहलगांव में सबसे अधिक व बिहपुर में सबसे कम महिला मतदाता

भागलपुर लोकसभा के सातों विधानसभा में महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगी. सातों विधानसभा में सबसे अधिक महिला मतदाता कहलगांव में है. वहीं दूसरे नंबर पर पीरपैंती व तीसरे नंबर पर भागलपुर विधानसभा है. सबसे कम महिला मतदाता बिहपुर विधानसभा में है.

– विधानसभा ——————– महिला मतदाता की संख्या- बिहपुर —————————- 135093- गोपालपुर ————————- 141492-पीरपैंती —————————- 176886- कहलगांव————————– 178432- भागलपुर ————————– 175728- सुल्तानगंज———————— 164799- नाथनगर ————————— 171487

– जिले में 10 लाख 80 हजार 912 महिला मतदाता

2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़े से पता चल रहा है कि जिले के सातों विस क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख, 49 हजार, 208 व महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 80 लाख, 912 है. 81 हजार थर्ड जेंडर मतदाता है. जिले में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 11 हजार, 529 है. इनमें महिला व पुरुष दोनों शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन