बिहपुर से गंभीर हालत में आया मरीज, बिना देखे ही भेजा सिटी स्कैन करवाने

Published at :26 Apr 2020 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
बिहपुर से गंभीर हालत में आया मरीज, बिना देखे ही भेजा सिटी स्कैन करवाने

भागलपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को एंबुलेंस से बिहपुर के पांच साल मो तौसिद को लेकर परिजन पहुंचे. छत से गिरने की वजह से उसके सिर फट गया था. लेकिन यहां डॉक्टर ने सिर पर चोट देखते ही उसे तुरंत सिटी स्कैन के लिए भेज दिया. वहीं, परिजनों को आरोप था कि बिना देखा […]

विज्ञापन

भागलपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को एंबुलेंस से बिहपुर के पांच साल मो तौसिद को लेकर परिजन पहुंचे. छत से गिरने की वजह से उसके सिर फट गया था. लेकिन यहां डॉक्टर ने सिर पर चोट देखते ही उसे तुरंत सिटी स्कैन के लिए भेज दिया. वहीं, परिजनों को आरोप था कि बिना देखा सीधे जांच कराने कहां जायें. सिर से लगातार खून बह रहा था. ऐसे में कम से कम इसे रोकना चाहिए था. बदहवास परिजन एंबुलेंस से लेकर सीधे मायागंज अस्पताल पहुंचे.

दूसरी ओर सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा तो आरंभ कर दी गयी है. लेकिन यहां मरीजों को लेकर लापरवाही स्पष्ट रूप से देखी जा रही है. मरीज सिटी स्कैन कराने पहुंच कैसे क्योंकि यहां कोई दिशा चिंह भी नहीं लगाया गया है. वहीं, सदर अस्पताल से कई गंभीर मरीज सीधे पावापुरी रेफर कर दिये गये. वहीं, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी इमरजेंसी के मरीजों को सीधे सदर अस्पताल भेज दिया जा रहा है. जबकि दावा किया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती लिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन