कहलगांव में जनगणना की तैयारी तेज, 30 अगस्त तक डीसीएचबी पूरा करने का निर्देश
फोटो- जनगणना कर्मियों के साथ कहलगांव में बैठक करते बीडीओ एवं अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network
कहलगांव में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बीडीओ ने बैठक की। उन्होंने समय पर गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Bhagalpur News: कहलगांव. जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर ट्रायसेम भवन में प्रखंड स्तरीय जनगणना कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चार्ज अधिकारी ग्रामीण सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने की. उन्होंने जनगणना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
30 अगस्त तक डीसीएचबी का कार्य पूरा करने का निर्देश
बीडीओ राजीव रंजन ने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) तैयार करने का कार्य हर हाल में 30 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाए. उन्होंने सभी फील्ड अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण डाटा संकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
जनगणना को बताया राष्ट्रीय कार्य
बीडीओ ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है. इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की.उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने वाले कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
मास्टर ट्रेनर और आईटी सहायक नामित
बैठक में बिनती कुमारी और अलकमा राशिद को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में नामित किया गया. वहीं संजीव कुमार को आईटी सहायक की जिम्मेदारी दी गयी है.
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
Bhagalpur News: बैठक में सीडीपीओ निकहत आरा, बीईओ अमित राज, बीएओ स्वर्णलता, कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार, बीपीएम अजय ओझा, सहकारिता पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित विकास मित्र और स्वच्छता पर्यवेक्षक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










