श्रावणी मेला में पहली बार जिला प्रशासन की अनूठी पहल, कांवरिया पथ पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

Updated:
विज्ञापन

Ai Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर जिला प्रशासन श्रावणी मेले में पहली बार कांवरियों के स्वागत के लिए एक अनूठी पहल कर रहा है. दूसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर कांवरिया पथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी. यह अनूठी पहल कांवरियों के उत्साह को बढ़ाने का काम करेगी.

विज्ञापन

पवित्र श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर भागलपुर जिले में कांवरिया पथ पर आस्था का एक अलौकिक दृश्य देखने को मिलेगा. भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से पहली बार कांवरिया पथ पर चल रहे श्रद्धालुओं और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कराने की विशेष और भव्य व्यवस्था की गई है. प्रशासन के इस ऐतिहासिक कदम से कांवरियों के स्वागत व सेवा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है.

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से इन प्रमुख स्थलों पर होगी पुष्पवर्षा

जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे से चिन्हित रूट पर हेलीकॉप्टर एवं विशेष माध्यमों के जरिए कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की जाएगी.

इसके लिए कांवरिया पथ के निम्नलिखित प्रमुख स्थलों को चिन्हित किया गया है:

  • अजगैबीनाथ (सुलतानगंज)
  • सुलतानगंज नगर क्षेत्र
  • लदौआ मोड़
  • असरगंज
  • धांधी-बेलारी

कांवरियों के उत्साह को बढ़ाएगी यह पहल

सावन की दूसरी सोमवारी पर अजगैबीनाथ धाम से उत्तरवाहिनी गंगाजल भरकर बाबाधाम (देवघर) की ओर प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. कठिन और पैदल यात्रा तय कर रहे कांवरियों के ऊपर फूलों की वर्षा उनके उत्साह, उमंग और भक्ति भावना को कई गुना बढ़ाएगी. पहली बार होने जा रही इस तरह की पुष्पवर्षा को लेकर न केवल कांवरियों में बल्कि स्थानीय ग्रामीणों और सेवा शिविर लगाने वाले लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन