सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम आसमान पर, दलहन और खाद्य तेलों की कीमतों में भी आया उछाल; देखें ताजा रेट लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

आभूषण की दुकान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर की मंडियों में इस समय मिला-जुला असर है, जहां सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. दलहन और खाद्य तेलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. व्यापारियों को आगामी सीजन में कीमतों में और वृद्धि की आशंका है.

विज्ञापन

भागलपुर की स्थानीय मंडियों में इन दिनों मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ खाद्य पदार्थों और अनाजों के भाव में कुल मिलाकर स्थिरता बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं. दलहन में अरहर और मूंग तथा तेलहन बाजार में खाद्य तेलों के दामों में तेजी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

सर्राफा बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोना-चांदी के भाव

भागलपुर सर्राफा बाजार में पिछले एक महीने से सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. 15 दिनों से कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर बनी हुई हैं:

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,45,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,31,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • चांदी: ₹2,35,000 (प्रति किलोग्राम)

अनाज एवं दलहन मंडी: कतरनी चावल और दालों का ताजा भाव

अनाज बाजार में कतरनी चावल अपनी अलग-अलग गुणवत्ता के आधार पर 80 रुपये से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि स्वर्णा चावल सबसे किफायती 40 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है. कतरनी चूड़ा 110 से 130 रुपये प्रति किलो मिल रहा है. वहीं, चीनी के 50 किलो वाले पैकेट का थोक भाव 2300 रुपये से बढ़कर 2620 रुपये पहुंच गया है.

दालों के खुदरा भाव (प्रति किलोग्राम):

  • चना व मसूर दाल: ₹72
  • अरहर दाल: ₹120 से ₹130
  • मूंग दाल: ₹98
  • कलाई (उड़द) दाल: ₹105 से ₹115
  • आटा: ₹35

तेलहन बाजार: खाद्य तेलों में तेजी

खाद्य तेलों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. तीन महीने पहले 15 लीटर मंगल तेल के डिब्बे की कीमत ₹2,475 थी, जो बढ़कर ₹2,800 हुई और अब ₹2,930 पर पहुंच गई है.

  • रिफाइन पाम तेल (13 लीटर): ₹2,350 से ₹2,450
  • भोजन वनस्पति (15 किलो जार): ₹2,480

व्यापारियों का अनुमान: आगामी सीजन में बढ़ सकते हैं दाम

स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में लग्न और शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने तथा आपूर्ति व्यवस्था के आधार पर कीमतों में और बदलाव हो सकता है. मांग बढ़ने पर कुछ विशेष खाद्य उत्पादों के दामों में और तेजी आने की संभावना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन