मधुसूदनपुर में बड़े जुआ सिंडिकेट का भंडाफोड़, 19 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.10 लाख कैश, कार व मोबाइल जब्त

विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते सिटी एसपी अतुलेश झा | Prabhat Khabar Network

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. पुरानी सराय गांव में छापेमारी के दौरान 19 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया. मौके से ₹5.10 लाख नकद, 18 मोबाइल, कार और बाइक जब्त की गई है.

विज्ञापन

भागलपुर जिले की मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ का अड्डा संचालित करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पुरानी सराय गांव में छापेमारी कर मौके से 19 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद, 18 मोबाइल, ताश की गड्डियां, कार और बाइक बरामद की गई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि 8 अगस्त को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के मुताबिक, पुरानी सराय निवासी सुनील यादव अपने घर पर सहयोगियों के साथ मिलकर तमाम सुविधाओं से लैस जुआ का अड्डा चला रहा था. एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए छापेमारी टीम का गठन किया गया.

पुलिस ने की घेराबंदी, मौके पर मची भगदड़

थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने सुनील यादव के ठिकाने पर अचानक दबिश दी, तो वहां मौजूद जुआरियों के बीच हड़कंप मच गया और वे भागने की कोशिश करने लगे. हालांकि, पुलिस टीम ने पहले ही पूरे मकान को चारों तरफ से सील कर रखा था, जिससे किसी भी आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला और 19 लोगों को दबोच लिया गया.

बरामदगी की सूची:

  • नगदी: ₹5,10,000 (पाँच लाख दस हजार रुपये)
  • अन्य सामान: 18 स्मार्टफोन, 5 एटीएम कार्ड, 13 गड्डी ताश, 1 चारपहिया कार और 1 मोटरसाइकिल.

ये हैं गिरफ्तार 19 आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विमल यादव, कारू यादव, राहुल कुमार, दिलीप साह, सुरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, देवानंद मंडल, रौशन कुमार, श्रवण कुमार, रोहित कुमार, रवि यादव, मो. आजम मन्नान, पवन कुमार साह, मो. समीम उल्लाह, जितेन्द्र कुमार, चन्द्र शेखर कुमार, अमित कुमार, संदीप कुमार और मंटु यादव शामिल हैं.

5 आरोपियों का निकला आपराधिक इतिहास

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार 19 आरोपियों में से 5 का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है:

  1. विमल यादव: सन्हौला थाना (कांड सं. 37/24)
  2. मंटु यादव: बरारी थाना (386/22), बबरगंज थाना (377/23) और कोतवाली थाना (569/21)
  3. दिलीप साह: तातारपुर थाना (115/23) और अकबरनगर थाना (64/23)
  4. राहुल कुमार व देवानंद मंडल: तातारपुर थाना (कांड सं. 175/23)

मामले में मधुसूदनपुर थाना कांड संख्या 179/26 दर्ज कर अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, एसआई गोपाल पासवान, एसआई सागर व अन्य पुलिस बल शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन