bhagalpur news.रिसर्च मेथोडाेलाॅजी काेर्स में अब तक नहीं हुआ नामांकन

Updated at : 07 May 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news.रिसर्च मेथोडाेलाॅजी काेर्स में अब तक नहीं हुआ नामांकन

टीएमबीयू में पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2023 की परीक्षा फरवरी 2025 में ली गयी थी. इसी माह में रिजल्ट जारी भी हो गया, लेकिन परीक्षार्थी के रोस्टर की जांच अबतक पूरी नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

भागलपुर

टीएमबीयू में पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2023 की परीक्षा फरवरी 2025 में ली गयी थी. इसी माह में रिजल्ट जारी भी हो गया, लेकिन परीक्षार्थी के रोस्टर की जांच अबतक पूरी नहीं हो पायी है. जबकि पूर्व में पीजी विभागाें ने इंटरव्यू लिया. मेरिट लिस्ट तैयार कर विवि को भेजा गया. उसमें रोस्टर को लेकर गड़बड़ी की शिकायत विवि प्रशासन को मिली थी, लेकिन मेरिट लिस्ट के रोस्टर की जांच करने में ढाई माह बीत गये हैं. इस बाबत पीएचडी के लिए रिसर्च मेथोडाेलाॅजी काेर्स में अब तक नामांकन नहीं हाे सका है. पूर्व में विवि ने पांच मई तक रिसर्च मेथोडाेलाॅजी काेर्स में नामांकन लेने का शिड्यूल जारी किया था. यह तिथि भी बीत चुका है. उधर, डीएसडब्ल्यू प्राे विजेंद्र कुमार ने कहा कि मेरिट लिस्ट में रोस्टर को लेकर सुधार कर लिया गया है. बुधवार काे संबंधित पीजी विभागाें काे भेजा जायेगा, ताकि नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन