ePaper

बाढ़ के पानी में गिर कर मासूम की मौत

Updated at : 23 Sep 2024 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में गिर कर मासूम की मौत

शाहाबाद में रविवार की अल सुबह एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गयी

विज्ञापन

शाहाबाद में रविवार की अल सुबह एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान शाहाबाद के विलास मंडल की ढाई वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. मां माखो देवी ने बताया कि रात में पानी से बचने के लिए मचान बनाया था. दिनभर पानी से बचाव पेट के जुगाड के लिए जद्दोजहद करते रहे. रात में थकावट की वजह से नींद लग गयी. बेटी भी गहरी नींद में सो गयी. कब पानी में गिर गयी पता नही चला. सुबह के करीब तीन बजे नींद टूटी, तो बेटी को नही पाया.

डेंगू पीड़ित लोजपा प्रखंड अध्यक्ष से मिले सांसद

लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार को पिछले दिनों डेगू बुखार आने पर इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. सुधार होने के बाद घर लौटने पर बांका सांसद गिरधारी यादव घर पहुंच कर मुलाकात की व जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

स्लुईस गेट से गंगा नदी के बहाव को रोका, लोगों ने ली राहत

जाह्नवी चौक-लत्तीपुर सड़क पर महादेवपुर गंगा घाट के समीप निर्मित स्लुईस गेट ध्वस्त होने से गंगा नदी के बहाव को कड़ी मशक्कत के बाद रोक देने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. अब भी स्थिति भयावह बनी हुई है. नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर लगातार जल वृद्धि पर विराम नहीं लगा, तो सड़क और तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगेगी और पूरे इलाके में बाढ़ की तबाही मच जायेगी. शनिवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे स्लुईस गेट टूट गया था, जिससे गंगा नदी का पानी खेत में फैलने लगा और देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ में लगी सब्जी समेत अन्य फसल बह गयी. जिला पार्षद विजय कुमार मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया और बालू-मिट्टी भरी बोरी, पेड़ की टहनी समेत अन्य वस्तु डाल कर कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन