बिहार के इस जिले में 52 करोड़ की लागत से बना शानदार रेलवे ब्रिज, जानिए कब होगा उद्घाटन

सांकेतिक तस्वीर
New Bridge in Bihar: भागलपुर जिले के नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन पर नवगछिया बाजार से हरनाथ चौक जाने के लिए पुल का निर्माण किया गया है. रेलवे एवं पुल निगम द्वारा बनाए गए इस पुल का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.
New Bridge in Bihar: भागलपुर जिले के नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन पर नवगछिया बाजार से हरनाथ चौक जाने के लिए पुल का निर्माण किया गया है. रेलवे एवं पुल निगम द्वारा बनाए गए इस पुल का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इस संबंध में भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला उप विकास आयुक्त एवं नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने ब्रिज का निरीक्षण किया. इस अवसर पर पुल निगम के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई और उद्घाटन की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा हुई.
पूल निर्माण पर खर्च
इस ब्रिज के उद्घाटन के बाद नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए भवन सहित अन्य योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया जाएगा. प्रशासन ने नवगछिया पुलिस लाइन सहित अन्य स्थलों का भी जायजा लिया. पुल निगम के अनुसार, रेलवे एवं पुल निगम द्वारा बना यह पुल लगभग 52 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है. रेलवे द्वारा 75 मीटर का स्लिव और पुल निगम द्वारा 330 मीटर सड़क एवं 480 मीटर पुल का निर्माण कराया गया है.
मिलेंगी ये सुविधाएं
बता दें कि इस पुल के संचालन से नवगछिया बाजार, अनुमंडल अस्पताल और अन्य स्थानों पर जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. निरीक्षण के दौरान नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, नगर थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
आरओबी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण
भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को नवगछिया में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मकंदपुर के निकट लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का जायजा लिया. 882 मीटर लंबे इस पुल का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है.
काम में तेजी लाने का निर्देश
मौके पर डीएम ने पुल निर्माण निगम के अभियंताओं को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके बाद, डीएम ने नवगछिया जीरो माइल के पास पुलिस लाइन के समीप दो एकड़ भूमि पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया. इस परियोजना पर लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण
बता दें कि यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के तहत बनाया जाना है. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नवगछिया पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.
इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! रेलवे चलाएगी नौ जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन, बिहार के कई स्टेशनों को मिलेगी कनेक्टिविटी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




