bhagalpur news. मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव को जान से मारने की धमकी

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव को जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआइ जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रकोष्ठ विभूति सिंह को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है

विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआइ जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रकोष्ठ विभूति सिंह को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है. पीड़ित ने लोदीपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर जीच्छो गांव का निवासी है. उन्होंने आरोप लगाया कि गोराडीह थाना क्षेत्र मोहनपुर निवासी डिकेश कुमार यादव द्वारा मोबाइल फोन के जरिए बार-बार धमकी दिया जा रहा है. मामले को लेकर संगठन की ओर से पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही प्रशासन के द्वारा नहीं हुई है. कहा कि आरोपी के खिलाफ गोराडीह थाना में कांड संख्या 331/25 पहले से दर्ज होने के बावजूद भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पीड़ित और परिवार का कहना है कि प्रशासन की सुस्ती के कारण उनके जान पर खतरा बना हुआ है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक सांगेश कुमार भाटी ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर बिहार के वरीय अधिकारियों को विस्तृत आधिकारिक पत्र भी भेजा गया है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन