ePaper

bhagalpur news, बिहार इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर व पटना की टीम बनी चैंपियन

Updated at : 30 Nov 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news, बिहार इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर व पटना की टीम बनी चैंपियन

जिला शतरंज संघ के बैनर तले 14वीं बिहार इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में राज्य भर के 21 से ज्यादा जिलों से विभिन्न आयु वर्गों में 163 खिलाड़ियों ने भाग लिया

विज्ञापन

जिला शतरंज संघ के बैनर तले 14वीं बिहार इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में राज्य भर के 21 से ज्यादा जिलों से विभिन्न आयु वर्गों में 163 खिलाड़ियों ने भाग लिया. भक्ति वेदांत इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें मुजफ्फपुर व पटना के खिलाड़ी चैंपियन बने. मौके पर नाथनगर के विधायक मिथुन कुमार ने कहा कि अभी मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है. संघ के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि शतरंज में भारत नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. सचिव अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इस साल भारत का शतरंज के क्षेत्र में स्वर्णिम काल रहा है. क्योंकि भारत ने ओलंपियाड में हुए ओपन एवं महिला दोनों कैटेगरी में ही गोल्ड मेडल हासिल किया है. विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर समाजसेवी विजय यादव, डॉ पंकज कुमार, डॉ जिनी, विवेक साह, दिवेश पांडे, गोपाल कृष्ण झा, देवेंद्र मिश्रा, कुणाल कुमार राय, कंचन कुमारी, नेहा कुमारी, हेमंत कुमार मिश्रा, आनंद शेखर, अंकित कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे. मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटल आलोक प्रियदर्शी, निर्णायक विजय कुमार, अंकित कुमार मिश्रा, सुप्रिया भारद्वाज, कुणाल कुमार राय, माणिक दास, आयुष कुमार थे. संचालन संघ के उपाध्यक्ष विश्वबंधु उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन मनीषा ने किया. ———————- प्रतियोगिता के नतीजे :: अंडर-7 बालिका वर्ग – प्रेरणा चौधरी – मुजफ्फरपुर – 3 अंक आध्या सागर – पटना- 2 अंक प्रिशा एन शुक्ला, – बांका- 2 अंक ——————– अंडर-7 बालक वर्ग – भव्यांश अनंतजीत – पटना – 3 अंक ज्येश, शेखर साहा – किशनगंज – 2 अंक अद्यांश प्रकाश – सहरसा – 2 अंक ————————— अंडर-9 बालिका वर्ग दिशा कुमारी – मुजफ्फरपुर – 4 अंक वंशिका, महाश्वरी – पटना – 3 अंक कियारा, गोलेचा – पूर्णिया – 3 अंक ——————————— अंडर-9 बालक वर्ग : आर्यन कुमार – पूर्णिया- 4 अंक कियान श्रेष्ठ – वैशाली – 3 अंक विष्णु वैभव – बेगूसराय – 3 अंक ————————– अंडर-11 बालिका वर्ग अंकिता, राज – पटना – 2.5 अंक आराध्या प्रकाश – मुंगेर- 2.5 अंक अर्शी – पटना- 2 अंक ————————– अंडर-11 बालक वर्ग : देवांश केशरी -पटना – 4 अंक मानस – पटना- 3 अंक युवान रमन – मुजफ्फरपुर – 3 अंक ——————————— अंडर-13 बालिका वर्ग :: मनीषा यादव – दरभंगा- 3.5 अंक याहवी गोलेचा- पूर्णिया – 3 अंक आरोही, सागर – पटना – 3 अंक ——————————– अंडर-13 बालक वर्ग शिवांश बरनवाल- पश्चिम चंपारण – 4.5 अंक अभिजीत कुमार- भागलपुर – 4 अंक अंकुश राज- पटना – 3.5 अंक ————————————– अंडर-15 बालिका वर्ग अभिश्री, दीपू – पटना – 4 अंक अग्रिमा राज – मुजफ्फरपुर- 3 अंक वैष्णवी – भागलपुर – 3 अंक ———————————- अंडर-15 बालक वर्ग —————————– अव्यय शर्मा – पटना – 4.5 अंक तेजस शांडिल्य – मुजफ्फरपुर – 4.5 अंक रिशव, राज – पटना – 3.5 अंक ————————————– अंडर-17 बालिका वर्ग : श्रेया सागर – पटना – 3.5 अंक प्रतीक्षा राज- पटना – 3. 5 अंक अवनी शर्मा – दरभंगा – 3 अंक —————————— अंडर-17 बालक वर्ग : देव राज – मुजफ्फरपुर – 4.5 अंक यश रमन – मुजफ्फरपुर – 4 अंक मनीष, यादव – दरभंगा – 3.5 अंक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन