bhagalpur news. मुंगेर ने लखीसराय टीम को किया पराजित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मुंगेर ने लखीसराय टीम को किया पराजित

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर- 23 वन-डे ट्रॉफी प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गये मुकाबले में मुंगेर की टीम ने लखीसराय को नौ रनों से पराजित कर दिया

विज्ञापन

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर- 23 वन-डे ट्रॉफी प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गये मुकाबले में मुंगेर की टीम ने लखीसराय को नौ रनों से पराजित कर दिया. 50 ओवर के खेल में मुंगेर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में अमित कुमार ने 70, विशाल कुमार ने 25 व आकाश ने 23 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में लखीसराय की ओर से धनंजय, रवि विनोद व अमन ने क्रमश : दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 45.2 ओवर में 198 रन ही बना सकी. बल्लेबाजी में नीरज ने 42 व सनी ने 24 रनों का योगदान दिया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत ने चार, शिवम ने तीन व अमित ने 2 विकेट चटकाये. अंपायर मनोहर कुमार व राघव ठाकुर थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. शुक्रवार को जमुई और भागलपुर बीच मैच खेला जायेगा. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, संयोजक सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, डाॅ विश्वनाथ, डॉ अर्जुन कुमार, मोहम्मद रहमतुल्लाह, सचिव प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन