bhagalpur news. सांसद की टीम ने पीरपैंती, कहलगांव एवं सबौर क्षेत्र में बाढ़रोधी कार्यों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. सांसद की टीम ने पीरपैंती, कहलगांव एवं सबौर क्षेत्र में बाढ़रोधी कार्यों का लिया जायजा

सांसद की टीम बाढ़रोधी कार्यों का लिया जायजा.

विज्ञापन

सांसद अजय कुमार मंडल की प्रतिनिधि अर्पणा कुमारी एवं कार्यालय टीम ने रविवार को एकचारी दियारा, तौफिल एवं अंठावन दियारा, चांयचक एवं मसाढ़ू में हो रहे बाढ़रोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया. बताया कि एकचारी दियारा (पीरपैंती), तौफिल एवं अंठावन दियारा एवं चांयचक में कार्य संतोषप्रद दिखा. हालांकि कहीं-कहीं मानकों का पालन नहीं हुआ और अनदेखी की गयी. उचित ऊंचाई, मिट्टी की परत व सघनता नहीं जांची गयी. जियो बैग में स्थानीय मिट्टी और कहीं पर लोकल बालू भरा गया है. मसाढ़ू (सबौर) गांव के संरक्षण के लिए गंगा नदी के दाएं तट पर कटाव निरोधक कार्य बहुत धीमी गति से शुरू हुआ है. काम पूरा करने के लिए 30 जून का टाइम एक्सटेंशन दिया गया है, जबकि यह काम 15 जून तक पूरा करने की हिदायत थी. इस गांव को गंगा के कटाव से बचाने के लिए चार महीने पहले 26 करोड़ 22 लाख रुपये के कटाव निरोधक कार्य की मंजूरी मिली थी. यह काम 30 जून तक पूरा हो जाना चाहिए था, परंतु कार्य की गति देख कर नहीं लगता कि काम 30 जून तक पूरा हो पायेगा. मसाढ़ू गांव के संरक्षण के लिए की गयी कार्रवाई संतोषप्रद नहीं है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और समय सीमा में गुणवत्ता को ध्यान में रखने के लिए कहा गया, ताकि बाढ़ कटाव का दंश जनता को नहीं झेलना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन