Bhagalpur, सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया मातृदिवस
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया मातृदिवस
विज्ञापन
भागलपुर के नाथनगर से नमन की रिपोर्ट,
नाथनगर के नरगा स्थित सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को मातृ दिवस मनाया गया. प्रभा कुमारी, सुगंधा कुमारी, प्रतिभा तिवारी, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं कन्या भारती के अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.अनुभव कथन के रूप में छात्राओं ने कहा कि मां के सामने सागर भी काम है. मां से ही प्रेम, त्याग, समर्पण एवं सहानुभूति आदि अच्छे गुण मिलते हैं. डॉक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में कार्यक्रम संपादित किया गया. इस अवसर पर कई प्रकार के खेल, गीत एवं अभिनय प्रस्तुत किया गया. छात्रों के द्वारा पुष्पार्चन, तिलक, आरती एवं वंदन करके माता का सम्मान किया गया .तू कितनी अच्छी है तु कितनी प्यारी है गीत निक्की एवं प्रिया के द्वारा प्रस्तुत किया गया.इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी, रोहित कुमार, शांतनु आनंद, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा एवं सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










