Bhagalpur news नयागांव काली मंदिर : 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये मां के दर्शन
Updated at : 01 Apr 2026 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

सुलतानगंज नयागांव काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा.
विज्ञापन
सुलतानगंज नयागांव काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मां काली के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और देर शाम तक मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहा. मन्नत पूरी होने पर पहुंचे भक्त मां के जयकारे लगाते नजर आये.
11 दिनों की पूजा का भव्य समापन
मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी व कोषाध्यक्ष कुमार नंदकिशोर उर्फ मुकेश ने बताया कि चैत अमावस्या के पहले शनिवार से शुरू हुई पूजा का 11वें दिन मंगलवार को विधिवत समापन हुआ. हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना किया. वार्षिक पूजा में गांव से बाहर रहने वाले सैकड़ों लोग शामिल हुए. मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे. सोमवार रात एक बजे से ही भक्तों का आगमन शुरू हो गया, जो मंगलवार पूरे दिन रहा. मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि हवन पूजा के बाद वार्षिक भंडारा में बाह्मण भोजन कराया गया. दिन-प्रतिदिन भक्तों की संख्या मंदिर में बढ़ रही है.विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
मंदिर के पुजारी चंदन झा व आचार्य विनय शंकर झा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराया. हवन-पूजन के बाद ब्राह्मण भोजन कराया गया. वार्षिक पूजा में करीब 800 से अधिक पाठा की बलि दी गयी. कई श्रद्धालुओं ने मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये. मंदिर परिसर में अस्थायी दुकानों सज गयी, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला. पंसस कुमार अमन ने बताया कि मां के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है. भक्त मुराद पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाने पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे. बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पूरे आयोजन में पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




