bhagalpur news. ब्याज माफी योजना का असर : सुलतानगंज में 40 लाख से अधिक सेवा शुल्क जमा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ब्याज माफी योजना का असर : सुलतानगंज में 40 लाख से अधिक सेवा शुल्क जमा

नगर परिषद सुलतानगंज क्षेत्र में सेवा शुल्क बकाया पर चल रही ब्याज माफी योजना का असर दिखने लगा है

विज्ञापन

नगर परिषद सुलतानगंज क्षेत्र में सेवा शुल्क बकाया पर चल रही ब्याज माफी योजना का असर दिखने लगा है. विभाग की ओर से 31 मार्च तक एकमुश्त मूलधन जमा करने पर शत-प्रतिशत ब्याज में छूट दी जा रही है, जिसका लाभ अब संस्थान उठाने लगे हैं.

मुरारका कॉलेज ने जमा किए 40 लाख से अधिक

मंगलवार को मुरारका कॉलेज ने संपत्ति कर प्रोत्साहन ब्याज छूट योजना के तहत नगर परिषद कार्यालय में 40 लाख 17 हजार 975 रुपये जमा किए. यह राशि वर्ष 2013-14 से बकाया थी. योजना के तहत कॉलेज को करीब 43 लाख 39 हजार रुपये की ब्याज छूट मिली है. वहीं विद्युत विभाग ने भी 7 लाख 18 हजार 548 रुपये बकाया सेवा शुल्क जमा किया, जो वर्ष 2005-06 से लंबित था. इस भुगतान पर विभाग को करीब 10 लाख रुपये की ब्याज माफी का लाभ मिला.

मुख्य पार्षद व ईओ ने किया प्रोत्साहित

मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेंद्र तिवारी को मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने रसीद प्रदान की. मौके पर प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी एवं कर्मी सुभाष साह भी उपस्थित थे.मुख्य पार्षद ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं. मुख्य पार्षद ने नगर परिषद क्षेत्र के सभी होल्डिंग धारकों और सरकारी कार्यालयों से अपील की है कि वे 30 मार्च तक सेवा शुल्क जमा कर ब्याज से बचत करें और योजना का अधिकतम लाभ उठाएं.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन