bhagalpur news. विवि में शादी कराने के नाम पर ली गयी राशि मामले में जांच शुरू

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विवि में शादी कराने के नाम पर ली गयी राशि मामले में जांच शुरू

टीएमबीयू के एसएम कॉलेज की पूर्व अतिथि शिक्षिका ने पीजी अंगिका विभाग के एक शिक्षका पर शादी के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन

टीएमबीयू के एसएम कॉलेज की पूर्व अतिथि शिक्षिका ने पीजी अंगिका विभाग के एक शिक्षका पर शादी के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया था. इस लेकर पीड़िता ने कुलपति को लिखित शिकायत की थी. इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. शनिवार को विवि में डीएसडब्ल्यू कार्यालय में कमेटी की बैठक हुई. पूर्व अतिथि शिक्षिका द्वारा लगाये आरोप की जांच व इससे संबंधित रूपरेखा तैयार की गयी. जांच कमेटी में डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार संयोजक है. जबकि प्रॉक्टर प्रो अर्चना कुमारी साह, विभाग की हेड प्रो आरती सिन्हा, डॉ लक्ष्मी पाडे, प्रो नीलमा कुमारी सदस्य हैं.

बताया जा रहा है कि अतिथि शिक्षिका जब एसएम कॉलेज में कार्यरत थी, तभी अंगिका विषय के एक महिला शिक्षक (जो वर्तमान में पीजी अंगिका विभाग में नियमित शिक्षक) भी वहां कार्यरत थी. पूर्व अतिथि शिक्षिका ने कुलपति को लिखित शिकायत में कहा कि शादी कराने के नाम पर शिक्षिका ने अलग-अलग मद में 64 हजार से अधिक राशि ली. जबकि जिस लड़के से शादी कराने की बात कही गयी थी, उस लड़के से शादी नहीं हुई. आवेदन में कहा कि शादी के नाम पर शिक्षिका द्वारा ली गयी राशि भी वापस नहीं की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन