मॉडल सदर अस्पताल अपडेट: मंगलवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे तैनात

Updated:
विज्ञापन
मॉडल सदर अस्पताल अपडेट: मंगलवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे तैनात

Bhagalpur Health UPdate : मरीजों की सुविधा को लेकर मॉडल सदर अस्पताल में मंगलवार के लिए ओपीडी शेड्यूल जारी कर दिया गया है. मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, ईएनटी और डेंटल विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

लोकनायक जयप्रकाश नारायण मॉडल सदर अस्पताल, भागलपुर में मंगलवार को ओपीडी सेवा के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की तैनाती की है, ताकि इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक संचालित होगी. मरीजों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की गयी है ताकि उन्हें समय पर इलाज और परामर्श मिल सके.

मेडिसिन विभाग में तीन डॉक्टर करेंगे जांच

मंगलवार को मेडिसिन विभाग में डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी मरीजों की जांच करेंगे. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण विभाग में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

ऑर्थो और शिशु रोग विभाग में भी रहेगी व्यवस्था

ऑर्थो यानी हड्डी रोग विभाग में डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शिशु रोग विभाग में डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण और डॉ शशिभूषण अपनी सेवा देंगे. बच्चों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है.

स्त्री एवं प्रसव विभाग में पांच चिकित्सक तैनात

महिला मरीजों की सुविधा को देखते हुए स्त्री एवं प्रसव विभाग में डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया और डॉ अर्चना भारती की ड्यूटी लगायी गयी है. गर्भवती महिलाओं और अन्य महिला रोगियों की जांच और परामर्श के लिए विभाग में पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं.

सर्जरी, ईएनटी और डेंटल विभाग में भी विशेषज्ञ उपलब्ध

सर्जरी विभाग में डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज और डॉ शुभम सार्थक मरीजों को परामर्श देंगे. ईएनटी विभाग में डॉ प्रिंस तथा डेंटल विभाग में डॉ स्वप्निल और डॉ प्रमोद ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन