ePaper

कार में आयी झपकी, शातिर ने उड़ाया लिया मोबाइल

Updated at : 30 Jun 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
कार में आयी झपकी, शातिर ने उड़ाया लिया मोबाइल

कार में आयी झपकी, शातिर ने उड़ाया लिया मोबाइल

विज्ञापन

जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक इलाके में एक ज्वेलरी शॉप के बाहर खड़ी कार में सो रहे चालक का मोबाइल शातिरों ने उड़ा लिया. शनिवार दोपहर हुई घटना के बाद चालक मधेपुरा जिला के चौसा का रहने वाला अभिनंदन यादव रविवार को जोगसर थाना पहुंचा था. जहां उसने घटना के संबंध में थाना में लिखित आवेदन जमा कराया. मामले में आवेदन लेने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. थाना के एक पदाधिकारी को घटनास्थल पर जाकर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने का निर्देश थानाध्यक्ष ने दिया है. अभिनंदन यादव ने बताया कि शनिवार को वह अपने मालिक को लेकर भागलपुर में आभूषणों की खरीदारी करने कार से आया था. खिड़की से लकड़ी में फंसा मोबाइल चोरी करने वाले बच्चे को पकड़ा तिलकामांझी थाना क्षेत्र के न्यू शिवपुरी कॉलोनी में पिछले कुछ महीनों से लागों के घरों की खिड़कियों से उनके मोबाइल सहित पर्स व अन्य सामान चोरी होने की कई शिकायतें आ रही थी. इसी क्रम में रविवार देर शाम मोहल्ले के लोगों ने एक बच्चे को लकड़ी में तार का हुक बना खिड़की से मोबाइल निकालते रंगे हाथ पकड़ लिया. इस बात की जानकारी तिलकामांझी पुलिस को दी गयी. मामले में कोई भी केस दर्ज कराने को तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को बुला आखिरी चेतावनी देकर छोड़ दिया. पैसों के लेन देन विवाद में सीसीटीवी चोरी करने का आरोप तातारपुर थाना क्षेत्र के लालकोठी मोहल्ले की रहने वाली एक महिला ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने घर का सीसीटीवी चोरी करने, उन्हें वीडियो मैसेज भेजने और पति सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला पैसों के लेन देन के विवाद का है. लगाये गये आरोपों के आधारा पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन