एसडीएम कार्यालय के समीप कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मी का मोबाइल झपट भागे अपराधी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 11:19 PM
एसडीएम कार्यालय के समीप कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मी का मोबाइल झपट भागे अपराधी
जोगसर थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय के समीप एक पुलिसकर्मी झपटमारी के शिकार हो गये. मिली जानकारी के एसडीएम कार्यालय परिसर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी सौरभ कुमार यादव अपनी ड्यूटी पूरी कर घर के लिए निकले थे. वह पैदल चलते हुए मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे. तभी पीछे से आये बाइकसवार झपटमारों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और एसएसपी कार्यालय की ओर से फरार हो गये. उन्होंने झपटमारों को पकड़ने के लिए काफी आवाज भी लगायी. पर रविवार को सभी कार्यालय बंद होने की वजह से वहां चहल पहल नहीं थी. देर शाम सौरभ इस घटना की जानकारी देने और शिकायत दर्ज कराने के लिए जोगसर थाना पहुंचे. पुलिस ने उन्हें आवेदन देने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. बीते कुछ दिनों में शहर में झपटमारी की घटनाओं में इजाफा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










