Bhagalpur News : मालगाड़ी से कट कर अधेड़ की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 1:11 AM
शनिवार को नाथनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप गर्ल्स हाइस्कूल के पास पटरी पार करने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी.
शनिवार को नाथनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप गर्ल्स हाइस्कूल के पास पटरी पार करने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी मुन्नीलाल मंडल (55 वर्ष) के रूप में की गयी. वहीं मृतक के बहू ने बताया कि सामान लाने के लिए हमारे ससुर जी नाथनगर बाजार गये थे. ट्रेन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. सूचना पाकर नाथनगर रेलवे आरपीएफ जवान पहुंचे एवं भागलपुर सीआरपीएफ को सूचना दे दी गयी थी.
आरपीएफ ने दो नाबालिग को बचाया
आरपीएफ पोस्ट भागलपुर की गश्ती टीम को शनिवार को गश्ती के दौरान दो नाबालिग लड़के को बचाया. दोनों भागलपुर प्लेटफार्म क्षेत्र में रो रहे थे. उन्हें टीम द्वारा पोस्ट पर लाया गया. दोनों बच्चों को पता नहीं था कि अपने घर कैसे पहुंचे, इसलिए वे रो रहे थे. उन्होंने घर छोटीभांशा, जिला पूर्णिया बताया. दोनों चचेरे भाई हैं. सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करने के बाद दोनों बच्चों को रेलवे चाइल्ड लाइन भागलपुर को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










