Bhagalpur news ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा की दुकानें रहीं बंद

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा की दुकानें रहीं बंद

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बुधवार को कहलगांव की सभी दवा दुकानें बंद रहीं.

विज्ञापन

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बुधवार को कहलगांव की सभी दवा दुकानें बंद रहीं. मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. केमिस्ट एवं ड्रग एसोसिएशन कहलगांव के अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने बताया कि शहर की सभी दवा एजेंसियां और खुदरा दवा दुकानें मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार शाम तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था. ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दवा दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं की उपलब्धता से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. इसी मांग को लेकर देशभर के दवा व्यवसायी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए शहर का राजेश मेडिकल हॉल खुला रखा गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं मिल सके. दवा दुकानदारों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग की है. बंदी के दौरान शहर में अधिकतर मेडिकल स्टोर के शटर बंद दिखे. सुलतानगंज, अकबर नगर, शाहकुंड, सन्हौला,घोघा प्रखंड में सभी दवा की दुकानें बंद रही. दुकानदारों ने दुकान बंद कर बाजार में विरोध प्रदर्शन किया. दवा दुकानदार राजेश कुमार उर्फ राजू ने बताया कि ऑनलाइन मेडिसीन बिक्री से मरीजों की जान का खतरा है. सभी मेडिकल दुकानदार एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से ऑनलाइन मेडिसीन ब्रिकी बंद करने की मांग की. मौके पर दर्जनों मेडिकल दुकानदार मौजूद थे.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन