bhagalpur news मैट्रिक परीक्षा - दूसरे दिन 1034 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Updated at : 18 Feb 2025 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news मैट्रिक परीक्षा - दूसरे दिन 1034 परीक्षार्थी अनुपस्थित

मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में 46,699 परीक्षार्थियों ने दी है तो 1034 अनुपस्थित रहे. कहीं से भी निष्कासित होने की सूचना नहीं है. वहीं कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थियों के विलंब से पहुंचे पर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया

विज्ञापन

भागलपुर. मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों पालियों में 46,699 परीक्षार्थियों ने दी है तो 1034 अनुपस्थित रहे. कहीं से भी निष्कासित होने की सूचना नहीं है. वहीं कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थियों के विलंब से पहुंचे पर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया. मारवाड़ी पाठशाला केंद्र पर दूसरी पाली में शाहजंगी की एक छात्रा विलंब से सेंटर पर पहुंची थी. गेट बंद देख पुलिस कर्मियों से गेट खोलने की गुहार लगायी, लेकिन गेट नहीं खुला. स्थानीय लोगों द्वारा समझाने बुझाने के बाद छात्रा अपने घर को लौट गयी. जानकारी मिली है कि एसएस बालिका उच्च विद्यालय और एक अन्य विद्यालय में भी विलंब से पहुंचने पर दो परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गयी. सुबह में जाम नहीं रहने के कारण परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच गये. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान शहर के कई मार्गों पर हैवी ट्रैफिक था जिसके कारण छात्र केंद्र पर विलंब से पहुंचे. बता दें कि पहली पाली में 23,357 परीक्षाथी उपस्थित व 456 अनुपस्थित रहें. वहीं दूसरी पाली में 23,342 परीक्षार्थी उपस्थित व 578 अनुपस्थित रहें. परीक्षार्थियों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया मंगलवार को दोनों पालियों में गणित की परीक्षा ली गयी. परीक्षार्थियों ने प्रश्नों के बाबत मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. मारवाड़ी पाठशाला सेंटर पर कोमल कुमारी ने कहा कि उसने 95 अंक के प्रश्नों के उत्तर दिए, लेकिन पेज की कमी के कारण 5 अंकों का एक प्रश्न छूट गया. इसी सेंटर पर परीक्षार्थी ऋचा कुमारी ने कहा कि उसने हर प्रश्न का उत्तर दिया, लेकिन ग्राफ बनाने का समय नहीं मिल पाया. मैंने पूरी कोशिश की है, लेकिन अंक परीक्षक पर निर्भर करते हैं. श्याम सुंदर निकेतन सेंटर पर श्रेया ने आत्मविश्वास के साथ कहा, हमारे 100 में 100 अंक आना तय है, क्योंकि हमने पूरी परीक्षा अच्छे से लिखी है. बरारी सेंटर पर राजन ने बताया कि उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर सही तरीके से दिए हैं और अच्छे अंक आने की उम्मीद है. शहर में कई जगहों पर लगा जाम, विक्रमशिला सेतु पर भी एक घंटे रही जाम की स्थिति शहर में मैट्रिक की परीक्षा और प्रयागराज जाने वालों की बड़ी संख्या में आवाजाही के करण मंगलवार को भी एक दर्जन से अधिक जगहों पर जाम की स्थिति देखी गयी. स्टेशन चौक पर पांच बार से अधिक आधे-आधे घंटे के जाम का लोगों को सामना करना पड़ा. इस दौरान वाहन रैंगते रहे. जीरोमाइल में भी सुबह 9 से 11 बजे के करीब तीन बार जाम का सामना लोगों को करना पड़ा. विक्रमशिला पुल पर भी सुबह 7 बजे के करीब 1 घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बढ़ जाने से वाहन रैंग रहे थे. हालांकि कुछ देर में ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. शाम के समय में परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षा केंद्र के आसपास की सड़क जाम के जद में चली गयी थी. जिससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घंटा घर से डिक्शन मोड़ और घंटाघर से मारवाड़ी पाठशाला, खलीफाबाग होते हुए स्टेशन जाने वाली सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी. परबत्ती स्थित मुस्लिम उर्दू हाई स्कूल के समीप भी शाम के समय में दो घंटे तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा में वाहनों के अत्यधिक आवागमन की वजह से जाम लग रहा है. कई चिह्नित जगहों पर ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन