bhagalpur news. जमुई व बांका टीम के बीच उद्घाटन मुकाबला आज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जमुई व बांका टीम के बीच उद्घाटन मुकाबला आज

बिहार क्रिकेट संघ व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन के तहत 17 से 28 मार्च तक अंडर-23 अंतर राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

भागलपुर बिहार क्रिकेट संघ व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में अंगिका जोन के तहत 17 से 28 मार्च तक अंडर-23 अंतर राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. उद्घाटन मुकाबला जमुई व बांका टीम के बीच खेला जायेगा. बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी ने बताया कि अंडर-23 प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. टर्फ विकेट व आउट फील्ड तैयार है. सफेद गेंद से 50-50 ओवर का मैच खेला जायेगा. प्रतियोगिता में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय व जमुई की टीम भाग लेगी. सभी टीमों के लिए मैदान पर रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे है, ताकि सुबह नौ बजे से मैच शुरू किया जा सके. मैच का टाईशीट इस प्रकार तिथि मैच 17 मार्च – जमुई बनाम बांका 18 मार्च – जमुई बनाम लखीसराय 19 मार्च – मुंगेर बनाम लखीसराय 21 मार्च – जमुई बनाम भागलपुर 22 मार्च – मुंगेर बनाम जमुई 23 मार्च – मुंगेर बनाम भागलपुर 25 मार्च – लखीसराय बनाम बांका 26 मार्च – भागलपुर बनाम लखीसराय 27 मार्च – मुंगेर बनाम बांका 28 मार्च – भागलपुर बनाम बांका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन