टीएमबीयू में नेट, कैट, क्लैट, पीएचडी की परीक्षा पूर्व नि:शुल्क तैयारी, आवेदन 30 तक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 9:30 PM

विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में नेट, कैट, मैट, क्लैट, गेट, जेआरएफ, पीएचडी, एम फिल व न्यायिक सेवा की परीक्षा पूर्व नि:शुल्क रूप से तैयारी शुरू होनेवाली है. इसके लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री व्यवसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन व उत्प्रेरण योजना अंतर्गत तैयारी करायी जायेगी. पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए यह सुविधा दी जा रही है.

विज्ञापन

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में नेट, कैट, मैट, क्लैट, गेट, जेआरएफ, पीएचडी, एम फिल व न्यायिक सेवा की परीक्षा पूर्व नि:शुल्क रूप से तैयारी शुरू होनेवाली है. इसके लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री व्यवसायिक पाठ्यक्रम मार्गदर्शन व उत्प्रेरण योजना अंतर्गत तैयारी करायी जायेगी. पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए यह सुविधा दी जा रही है. छात्र-छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण (कोचिंग) दिया जायेगा. नामांकन में इन दोनों वर्गों के छात्राओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जायेगा. प्रशिक्षण केंद्र का नेतृत्व बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम करेगा. इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक ने पत्र जारी किया है. ——————- 60-60 स्टूडेंट के दो बैच होंगे विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में 60-60 छात्र-छात्राओं के दो बैच संचालित कराये जायेंगे. प्रशिक्षण अवधि छह माह की होगी. केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल उपलब्ध सीटों में से 40 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग व 60 प्रतिशत अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए लिमिट होंगे. अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की अनुपलब्धता की स्थिति में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की अनुपलब्धता की स्थिति में अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जायेगा. बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा होगी आवेदकों को संबंधित कोर्स के अंतर्गत होनेवाली प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप विषय के बहु-विकल्पीय (मल्टीपल च्वाइस) लिखित परीक्षा व काउंसलिंग के माध्यम से चयन किया जायेगा. कोर्स का चयन संबंधित केंद्र निदेशक द्वारा किया जायेगा. केंद्र में छात्रावास की व्यवस्था नहीं है. छात्र-छात्राओं को 75 प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर 3,000 की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. कौन ले सकते हैं नामांकन –छात्र व छात्रा बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों –पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग के सदस्य हों –छात्र-छात्रा सहित उनके अभिभावक की अधिकतम वार्षिक आय तीन तक होनी चाहिए –छात्र-छात्रा की आयु सीमा एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम अर्हता के अनुरूप होनी चाहिए —————— इस तरह होगा आवेदन आवेदन-पत्र व दिशा-निर्देश https://state.bihar.gov.in/bcebcwelfare/CitizenHome.html से डाउनलोड किया जा सकता है. आवेदन संबंधित निदेशक (कैरियर गाइडेंस सेंटर) को निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से समर्पित किया जाना है. अभ्यर्थी स्वयं भी संबंधित केंद्र के कार्यालय में हाथों-हाथ आवेदन पत्र समर्पित कर सकते हैं. ——————- नामांकन व प्रशिक्षण की जानकारी यहां भी मिलेगी आलोक कुमार, पदाधिकारी : 9430653811

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन