भागलपुर में नेशनल हाइवे पर ट्रक की टक्कर से अमीन की मौत, बाइक से घर लौटने के दौरान देर रात हुआ हादसा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Aug 2021 12:14 PM
भागलपुर: रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग चौक के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को एक अज्ञात ट्रक के धक्के से बिहपुर के हरियौ निवासी अमीन आशीष कुमार की मौत हो गयी है. आशीष कुमार पूर्णियां में अमीन का काम करता था. रविवार को देर रात वह अपने मोटर साइकिल से घर जा रहा था.
भागलपुर: रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग चौक के पास रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को एक अज्ञात ट्रक के धक्के से बिहपुर के हरियौ निवासी अमीन आशीष कुमार की मौत हो गयी है. आशीष कुमार पूर्णियां में अमीन का काम करता था. रविवार को देर रात वह अपने मोटर साइकिल से घर जा रहा था.
घटना की सूचना के मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आशीष के शव को पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. सोमवार को दोपहर बाद तक आशीष का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. बात सामने आ रही है कि आशीष के पास एक लाख रुपये नगद और 35,000 रुपये का एक मोबाइल और सोने का एक चेन भी था. लेकिन घटना के बाद न मृतक आशीष के पास कुछ भी नहीं था. उसके वॉलेट से महज दो रुपया मिला है.
थानाध्यक्ष माहताब खान ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से मृतक के शव के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. लेकिन शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि घटना के क्रम में शव सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए गया है और एक – दो अन्य बड़े वाहनों के चक्के के नीचे आ गया है. परिजन कह रहे हैं तो पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के तुरंत बाद मौके पर कौन कौन लोग पहुंचे थे.
आशीष की मृत्यु के बाद उसके परिजन गहरे सदमे में हैं. आशीष के चचेरे भाई रंजीत ने बताया कि आशीष की शादी महज दो वर्ष पहले नवगछिया के सिंधियां मकंदपुर गांव में हुई थी. शादी के बाद आशीष को दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं. इधर रंगरा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है जबकि पुलिस अज्ञात ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










