ePaper

बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की 23 दिनाें के बाद मौत

Updated at : 11 Jun 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की 23 दिनाें के बाद मौत

बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की 23 दिनाें के बाद मौत

विज्ञापन

औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के वैकल्पिक बाइपास स्थित गोपालपुर गांव के पास विगत 18 मई को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे अधेड़ को धक्का मार दिया था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले बाइक को पकड़ जीरो माइल पुलिस के सुपुर्द कर दिया था, साथ ही घायल सबौर के सरधो गांव निवासी कारू ठाकुर को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया था. 23 दिनों से मायागंज अस्पताल में इलाज चलने के बाद मंगलवार तड़के उनकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले को लेकर पीआइ सौंपे जाने के बाद बरारी पुलिस ने मृतक की पत्नी बिमली देवी का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मायागंज अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि मृतक कारू ठाकुर (56) शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करता था. उन्हें कोई संतान नहीं है. पूरे गांव के लोग कारू ठाकुर की दुर्घटना के बाद उनके इलाज के लिए मदद को पहुंचे थे. ग्रामीणों की मदद से ही विगत 23 दिनों से उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा था.परिजनों ने बताया कि कारू ठाकुर होटल में साफ-सफाई आदि का काम करता था. और 18 मई को भी काम खत्म करने के बाद रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे. होटल से गोपालपुर पेट्रोल पंप तक टेंपो से पहुंचने के बाद वह पैदल ही वैकल्पिक बाइपास पर निकले थे. जहां से वह ग्लोकल अस्पताल के सामने फ्लाइओवर के नीचे से होकर अपने गांव जा रहे थे. इसी क्रम में गोपालपुर गांव के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने धक्का मार दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन