ईं महेंद्र प्रसाद मंडल होंगे गंगोत्री महासभा कार्यकारी अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Dec 2024 9:41 PM
अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा भागलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष ईं. महेंद्र प्रसाद मंडल होंगे.
अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा भागलपुर के कार्यकारी अध्यक्ष ईं. महेंद्र प्रसाद मंडल होंगे. अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए महासभा को सुचारू रूप से चलाने एवं आगे के सभी प्रकार के आयोजनों एवं कार्यक्रम के संचालन के लिए तत्कालीन प्रभाव से महासभा के वरिष्ठ सदस्य ई महेन्द्र प्रसाद मंडल को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया. साथ ही अध्यक्ष पद की संपूर्ण प्रदत्त शक्ति हस्तांतरित की. उन्होंने कहा कि जब तक मेरा कार्यकाल पूरा नहीं होता और लोकतांत्रिक पद्धति से कोई अन्य अध्यक्ष पद पर आसीन नहीं हो जाते, तब तक के लिए पदभार दिया गया है. डॉ शर्मा ने नामित कार्यकारी अध्यक्ष की सूचना महासभा के महामंत्री समेत महासभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त गंगोता जाति के सदस्यों को दे दी. कार्यकारी अध्यक्ष ई महेंद्र मंडल ने डाॅ.शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनके दिल में संस्था के प्रति अटूट आस्था है. महेंद्र मंडल को अंगिका कवि सह अधिवक्ता त्रिलोकीनाथ दिवाकर, मुखिया अभिषेक अर्णव, सरपंच प्रमोद मंडल, अधिवक्ता सुनील कुमार मंडल, भानु प्रताप, रंजीत प्रसाद शर्मा, संजय कुमार मंडल, अरुण कुमार मंडल, अमर कुमार मंडल, हीरालाल मंडल, छंगूरी मंडल, अवधेश मंडल, ओंकारनाथ दिवाकर आदि लोगों ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










