ePaper

अग्नि प्रज्वलन के साथ ही महाविष्णु यज्ञ प्रारंभ

Updated at : 09 Jun 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
अग्नि प्रज्वलन के साथ ही महाविष्णु यज्ञ प्रारंभ

नौ कुंडीय महाविष्णु यज्ञ में रविवार को अरनी मंथन से अग्नि प्रज्वलन वैदिक मंत्रोच्चार से कर्मकांडी आचार्यों ने कराया

विज्ञापन

पीरपैंती लकड़कोल शीतला मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय नौ कुंडीय महाविष्णु यज्ञ में रविवार को अरनी मंथन से अग्नि प्रज्वलन वैदिक मंत्रोच्चार से कर्मकांडी आचार्यों ने कराया. यज्ञाचार्य अयोध्यावासी डॉ आशुतोष तिवारी के निर्देश में सभी नौ कुंडों पर अलग-अलग यजमानों ने सपत्नीक हवन प्रारंभ किया व आरती की. इस अवसर पर यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी. रात में वृंदावन से आये कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया में राधाकृष्ण के रास की झांकी देखने लोगों की भीड़ जुटी थी. मौके पर आयोजित मेला में बच्चों व महिलाओं ने जम कर खरीदारी की.

श्रीराम के आदर्शों को अपना कर आदर्श जीवन जीने की कला सीखें : डाॅ श्रवण शास्त्री

गोपालपुर सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी पुुरानी दुर्गा मंदिर के निकट रुद्र चंडी महायज्ञ व श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के पहले दिन काशी से पधारे संत डाॅ श्रवण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपना कर मनुष्य आदर्श जीवन व्यतीत कर सकता है. उन्होंने कहा कि उच्च आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने से श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है. अपने पिता के वचन को पालन करने के लिए राजपाट छोड़ कर हंसी खुशी 14 वर्षों के लिए वनवास चले गये. आज मामूली संपत्ति के लिए भाई-भाई का गला काट रहा है. इस भौतिक वादी युग में श्रीराम के आदर्शों को युवा अपना कर अपना जीवन आदर्श मय व्यतीत कर सकते हैं. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गयी.

केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

केंद्र में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया. कहलगांव के स्टेशन चौंक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष संजय केसरी के नेतृत्व में देर शाम अतिशबाजी की तथा मिठाई बांटी. एक-दूसरे को गुलाल लगाया. मौके पर बद्री प्रसाद मंडल, अभिनंदन शर्मा, सुभाष चंद्र ठाकुर, अभिनंदन पोद्दार, जोगेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, मो ताहिर, गौतम चौधरी, नितेश कुमार, रंजन गुप्ता, अमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन