लव मैरेज कर विवाहिता को बनाया पत्नी, अब होने लगी तकरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 May 2024 1:40 AM

विज्ञापन

लव मैरेज कर एक बच्चे की मां को पत्नी बना लेने के बाद अब युवक पर कई आरोप पत्नी लगा कर तलाक देने की बात कहने लगी.

विज्ञापन

लव मैरेज कर एक बच्चे की मां को पत्नी बना लेने के बाद अब युवक पर कई आरोप पत्नी लगा कर तलाक देने की बात कहने लगी. तकरार बढ़ता देख परिजन थाना को सूचना दी. थाना पुलिस युवक व महिला को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के ठठ्ठा गांव का युवक है. सुलतानगंज के आदर्शनगर की रहने वाली विवाहिता जिसे एक बच्चा आठ साल का है. युवक से प्यार बढ़ते देख विवाहिता पति को छोड़ कर प्रेमी युवक का हाथ थाम लिया. दोनों शादी कर दिल्ली जाकर रहने लगे.पांच दिन पूर्व युवक अपनी पत्नी व उसके बच्चे को साथ लेकर सुलतानगंज ससुराल आया. ससुराल पहुंचते ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. मामला बिगड़ता देख युवती के दादा ने इसकी सूचना थाने को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों थाना लाकर काउंसेलिंग कर रही है. महिला अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगा रही है. युवक ने बताया कि पहले पति से पत्नी को एक पुत्र है. उससे शादी कर उसके पुत्र को मैंने अपना लिया. कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा. उसके बाद पत्नी कई तरह का आरोप लगा कर बदनाम करने लगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

नाबालिक पुत्री को शादी के नीयत से भागने का आरोप, मामला दर्ज

उधाडीह की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर शादी की नीयत से भाग ले जाने का आरोप लगाते एक युवक पर मामला दर्ज कराया है. युवक आदर्श नगर में अपनी नानी के घर रहता है. युवक का वर्तमान घर मुंगेर जिला है. महिला ने मामला दर्ज करते हुए बताया है कि बेटी सुलतानगंज पढ़ने आयी थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची. खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. कुछ लोगों से पता चला की बेटी को नामजद युवक शादी की नीयत से बहला फुसला कर लेकर भाग गया है. पुलिस से बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन