गोड्डा से लापता महिला इशाकचक में भटकती मिली

गोड्डा से लापता महिला इशाकचक में भटकती मिली
–डायल 112 ने थाना को सौंपा इशाकचक थाना क्षेत्र के इशाकचक मोहल्ले में रविवार को भटकती मिली महिला से डायल 112 से पूछताछ की. महिला ने बताया कि वह गोड्डा की रहने वाली और तीन माह पूर्व से ही वह भटक कर भागलपुर पहुंच गयी थी. इसके बाद डायल 112 की टीम ने महिला को इशाकचक थाना पहुंचा दिया. वहां महिला के द्वारा बताये गये मोबाइल नंबर पर संपर्क कर महिला के परिजन को भागलपुर आने को कहा गया. रविवार शाम महिला की मां गोड्डा से भागलपुर पहुंची. पर महिला ने मां के साथ जाने से इनकार कर दिया. पुलिस पदाधिकारियों और मां द्वारा समझाए जाने के बाद महिला को उसकी मां के साथ गोड्डा भेज दिया. इशाकचक पुलिस ने जानकारी दी है कि भटकती हुई मिली महिला के पास मोबाइल फोन नहीं था. पर महिला को उसके घर के सदस्यों का मोबाइल नंबर याद था. इसके आधार पर उन लोगों से संपर्क किया जा सका. महिला तीन माह से घर से लापता थी. महीनों तक महिला का पता नहीं चलने पर परिजनों ने भी ढूंढने का प्रयास बंद कर दिया था. महिला को सकुशल उसकी मां के साथ वापस उसके घर भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




