टीआरई – 2 के 23 शिक्षकों को बायोमैट्रिक सत्यापन के लिए अंतिम मौका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में टीआरई-2 के 23 शिक्षकों ने अब तक बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है.
विज्ञापन
जिले में दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में टीआरई-2 के 23 शिक्षकों ने अब तक बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है. शिक्षा विभाग के द्वारा 23 शिक्षकों की सूची को जारी करते हुए दो मई को सभी शिक्षकों को वेरिफिकेशन कराने का निर्देश दिया है. डीपीओ स्थापना देवनारायण पंडित ने बताया कि दूसरे चरण के ऐसे शिक्षक जो किसी कारण से चिकित्सा अवकाश या विधिवत रूप से अवकाश स्वीकृत कराकर पहले हुए बायोमैट्रिक सत्यापन अनुपस्थित थे. इसलिए दो मई को सभी शिक्षक अपने एचएम के साथ सुबह 10 बजे डीईओ कार्यालय में सत्यापन कराने पहुंचेंगे. जारी पत्र में बिहपुर, गोपालपुर, कहलगांव, जगदीशपुर, शाहकुंड, नारायणपुर और इस्माईलपुर के एक-एक, नाथनगर, सबौर, खरीक, सन्हौला, गोराडीह के 2-2, रंगरा चौक, सुलतानगंज के तीन-तीन शिक्षक शामिल हैं. डीपीओ ने बताया कि जो शिक्षक सत्यापन कराने नहीं पहुंचेंगे, उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










