ePaper

bhagalpur news. बेलखोरिया में नाम बदल व दूसरी योजना बता लाखों की हेराफेरी

Updated at : 24 Jun 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बेलखोरिया में नाम बदल व दूसरी योजना बता लाखों की हेराफेरी

भागलपुर के बेलखोरिया पंचायत में हेराफेरी.

विज्ञापन

नमन कुमार चौधरी, नाथनगरबेलखोरिया पंचायत में मनरेगा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पीआरएस व प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का मिलीभगत से बड़ा गड़बड़ी सामने आया है. कर्मियों ने चालाकी से पांच साल पूरा हुए बगैर उसी स्थल पर दोबारा योजना दिखाकर लगभग 9 लाख रुपए की निकासी कर ली. ग्रामीण बता रहे हैं कि उक्त स्थल पर कोई कार्य भी नहीं हुआ है. इस गड़बड़ी का खुलासा गोलाहु निवासी सुनील यादव ने किया है तथा उन्होंने डीएम, डीडीसी सहित अन्य अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की है. सुनील यादव ने मामले कि जांच कर आरोपी कर्मियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

बांध मरम्मति के नाम पर पहले निकाल चुके हैं तीन लाख रुपएयोजना नंबर 1. अंधरी नदी के बांध पर गोलाहु बहियार के पास मनरेगा के तहत 2021 में उत्तम यादव के खेत से चंदन यादव के खेत तक मरम्मति का कार्य हुआ था. उक्त योजना 2023 में पूरी हुई. उक्त स्थल पर लगे बोर्ड में एफ पी /20282085, प्राक्कलन राशि 3 लाख 77 हजार,कार्य प्रारंभ तिथि 18/12/2021, कुल मानव दिवस 1905, दैनिक मजदूरी 198 रुपये अंकित है.

योजना नंबर 2. उसी बांध पर दूसरी योजना पंचायत समिति से चलाई गयी है जो कुल्लो यादव के खेत से शंभू यादव खेत तक बांध मरम्मत का कार्य 2024 में शुरू किया गया. इसका योजना संख्या पी एफ 20352644, प्राक्कलित राशि 9 लाख 10 हजार ,कार्य प्रारंभ कि तिथि 01/02/2024, मानव दिवस 3759, दैनिक मजदूरी 226 रुपये अंकित है. इस योजना में मजदूरी मद में 8 लाख 51 हजार, मनरेगा मेठ को 29 हजार भुगतान हुआ है. कुल 8 लाख 80 हजार रुपये निकासी की गयी है. योजना कि प्रशासनिक स्वीकृति 01/02/2024 को मिली थी जिसे वर्तमान में पूर्ण कर दिया गया है.

उत्तम यादव- चंदन यादव व कुल्लो यादव- शंभू यादव का खेत आसपास ही

आवेदक सुनील यादव ने बताया कि मनरेगा कर्मियों ने पहली योजना 2021 में उत्तम यादव के खेत से चंदन यादव के खेत काम दिखाया. उत्तम यादव के खेत के कुछ दूरी पर कुल्लो यादव व शंभू यादव के खेत से कुछ दूरी पर चंदन यादव का खेत है. इसलिए दोबारा उसी बांध पर बगल वाले खेत मालिक का नाम कुल्लो यादव के खेत से शंभू यादव खेत तक दिखाया गया. बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया क्योंकि बिना पांच साल पूरा हुए एक स्थल पर दोबारा एक ही काम कराने का नियम नहीं है. ग्रामीण बता रहे हैं कि बगैर अभिकर्ता की मिलीभगत से इस तरह की हेराफेरी नहीं हो सकती है. यह भी बताया जा कि उक्त स्थल पर 2024 में किसी तरह का काम नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन