महिला सिपाही से दुर्व्यवहार मामले में केस दर्ज

Updated at : 30 Jan 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
महिला सिपाही से दुर्व्यवहार मामले में केस दर्ज

महिला सिपाही से दुर्व्यवहार मामले में केस दर्ज

विज्ञापन

भागलपुर स्थित विशेष केंद्रीय कारा में कक्षपाल के पद पर प्रतिनियुक्त के एक महिला सिपाही ने उनके साथ सोनापट्टी में स्वर्णकार द्वारा किये गये दुर्व्यवहार मामले में केस दर्ज कराया है. उन्होंने दिये गये आवेदन में उल्लेख किया है कि वह सोनापट्टी स्थित ओमकंचन ज्वेलर्स नामक दुकान में अपना सोने का लॉकेट गुथवाने के लिए गयी थी. इसी दौरान दुकानदार ने उनकी लॉकेट को काट दिया. इसका विरोध करने पर दुकानदार ने उनपर बोतल फेंक कर मारा और बाल खींच कर गलत नीयत से गिरा दिया. इसी दौरान वहां बैठे तीन-चार लोगों ने भी उनके साथ मारपीट और छेड़खानी शुरू कर दी. इधर मामले को लेकर दूसरा पक्ष भी गुरुवार को कोतवाली थाना पहुंचा था. सेवानिवृत वैज्ञानिक के घर ताला तोड़ कर हुई चोरी भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित एससी बनर्जी रोड निवासी सेवानिवृत वैज्ञानिक डॉ उमाशंकर जासवाल ने उनके घर बुधवार रात हुई चोरी मामले में थाना को आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि घर में ताला तोड़ कर हुई चोरी की जानकारी उनके भतीजे ने दी थी. जिसके बाद वह अपने पैतृक घर परबत्ता से भागलपुर पहुंचे. जहां पाया कि घर के मुख्य दरवाजे के उपर वेंटिलेटर के तोड़ कर चोरों ने घर में प्रवेश किया है और घर के भीतर तीन कमरों के तालों को तोड़ कर घर की अलमारियों में रखे सामान सहित घर के अन्य सामानों की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी. महिला के साथ बीच सड़क मारपीट-दुर्व्यवहार रजौन से भागलपुर पहुंची एक महिला के साथ कुछ लोगों ने बुधवार देर शाम मारपीट कर दुर्व्यवहार किया है. इस संबंध में महिला ने तिलकामांझी थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह भागलपुर में जमीन खरीद कर मकान बना रही है. इसको लेकर उनका भागलपुर आना जाना रहता है. बुधवार शाम जब वह लौटने के लिए कोयला डिपो बस स्टैंड के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया. उन लोगों ने मारपीट और दुर्व्यवहार कर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया. सड़क हादसे में घायल की मौत भागलपुर के कहलगांव स्थित रसलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव के रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मण सिंह की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गयी. गुरुवार तड़के सुबह हुई मौत के बाद बरारी पुलिस ने मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन