JP Nadda Bihar Visit: भागलपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Sep 2024 5:26 PM
JP Nadda Bihar Visit
JP Nadda Bihar Visit: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचे. सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन 3 बजकर 48 मिनट पर किया.
JP Nadda Bihar Visit: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज बिहार के भागलपुर जिले में हैं. वह अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हुए है. जेपी नड्डा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भागलपुर पहुंचे हुए है. वह भागलपुर में 200 बेड के सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन 3 बजकर 48 मिनट पर किया. इसके साथ ही साथ सदर हॉस्पिटल में बने 100 बेड के मॉडल अस्पताल, नारायणपुर पीएचसी, बिहपुर सीएचसी, खरीक पीएचसी के भवन का भी उद्घाटन किया. जेपी नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मौजूद है. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा पटना एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचे. भागलपुर पॉली टेकनीक के परिसर में बना हेलीपैड से निकलने के बाद वह मायागंज स्थित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल गए. अब भागलपुर से वे गया आएंगे और यहां अनुग्रह नारायण मेडिकल कालेज सह अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ऑनलाइन किया उद्घाटन
भागलपुर में बना सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन के साथ ही सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के कबीरा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कबिराधाप का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि को बड़ी सौगातें देने के लिए भेजा है. आपकी अंगुली सही जगह दबी थी, इसलिए भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुला. अगर आपकी अंगुली गलत जगह दबी, तो लाठी भाजन और तेल पिलावन का समय आ जायेगा. पहले बिहार बीमारू राज्य में जाना जाता था, लेकिन आज यह अग्रणी राज्यों में शुमार है.
भागलपुर पहुंचे जेपी नड्डा, खूब हुआ स्वागत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आईजीआईएमएस पटना के समारोह से निकलने के बाद भागलपुर पहुंच गये हैं. पटना एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचे है. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने को आतुर हैं। वह दरभंगा में एम्स का जल्द से जल्द शिलान्यास करना चाहते हैं ताकि मिथिलांचल समेत पूरे बिहार के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










