नेत्रदान के लिए मरीजों व परिजनों को करेंगे जागरूक

नेत्रदान के लिए मरीजों व परिजनों को करेंगे जागरूक
भागलपुर . मायागंज अस्पताल जेएलएनएमसीएच में मंगलवार को आइ बैंक के संचालन की समीक्षा की गयी. बैठक में प्राचार्य डॉ उदय नारायण सिंह ने निर्देश दिया कि अस्पताल के मरीजों व परिजनों को नेत्रदान के लिए जागरूक किया जायेगा. इसकी जिम्मेदारी अस्पताल की सभी सिस्टर इंचार्ज व हेल्थ मैनेजर को दी गयी. अस्पताल में अगर किसी मरीज की मौत हो जाती है तो परिजनों को काउंसेलिंग कर नेत्रदान के लिए राजी किया जायेगा. बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार, उपाधीक्षक नर्सिंग रेवा कुमारी समेत अस्पताल के सभी विभागों की सिस्टर इंचार्ज व हेल्थ मैनेजर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










