bhagalpur news. जिया हो बिहार के लाला… पर छात्रों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमाया

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. जिया हो बिहार के लाला… पर छात्रों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमाया

गांगुली पार्क में अनुमंडल प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम के अंतिम दिन स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा

विज्ञापन

ऋषि कांत मिश्र, कहलगांव . कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली छात्राएं श्रेया कुमारी व कृतिका कुमारी ने सरस्वती वंदना या कुंदेंदु तुषार हार धवला.. से की. पीहू कुमारी ने जय गणेश… रिकाडिंग डांस से माहौल भक्तिमय बना दिया. महालक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने वृंदावन जाऊंगी गीत पर रिकॉर्डिंग डांस कर दर्शकों को झूमा दिया. गणपत सिंह की राधिका ने सिया सुकुमारी मिथिला की दुलारी गीत से खूब तालियां बटोरी. महालक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय की खुशी कुमारी ने बिहार दिवस पर अपने उच्च कोटि के अभिभाषण से उपस्थित दर्शकों को गौरवशाली बिहार के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया. शारदा पाठशाला की प्रिया राज ने साधना आराधना मेरी रह गई अधूरी…, गाने पर रिकॉर्डिंग डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया. गणपत सिंह की छात्राओं का समूह ढोलक से छम छम निकले शहनाई से निकले तान…, गाने की रिकॉर्डिंग डांस से सबको आकर्षित किया. महालक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने अइसन आपन बिहार…, पर रिकॉर्डिंग डांस किया. वहीं छोटी-छोटी बच्चियों ने भी माथे पर कलश लेकर अपने अद्भुत नृत्य के कला कौशल से सबको भाव विभोर कर दिया. शारदा पाठशाला के गोलू और रामकुमार ने दबंगों के दबंग जिया जिया हो बिहार के लाला आदि ठेंठ भोजपुरी गीतों से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम में भाग लेनेवाले सभी बच्चों व विभिन्न विभागों के लगाये गये स्टाल का अनुमंडल प्रशासन की ओर से कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार बीपीआरओ अमित राज, बीसीओ प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में शशि शेखर केसरी, शिक्षक अंजन मिश्रा, लोक गायक विनोद चौबे, समाजसेवी मनोज दुबे सहित अन्य पदाधिकारी व नामित कर्मी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन